Side Effects Of Papayas in Hindi: चाहे आप सलाद में खाएं या फिर जूस के रूप में, पपीता सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यह लो कैलरी फ्रूट कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देता है. डीके पब्लिशिंग की किताब हीलिंग फूड्स के मुताबिक, पपीते को उसके यह जीवाणुरोधी गुण के लिए जाना जाता है, यह पाचन क्षमता को बढ़ावा देता है. इस फल के लगभग हर हिस्से का उपयोग किया जा सकता है. यह एंटीऑक्सीडेंट कैरोटीनोइड जैसे कि बीटा-कैरोटीन का एक अच्छा स्रोत है. बीटा-कैरोटीन हमारी नजर की रक्षा करता है. इसके अलावा, पपीते के पत्तों को डेंगू बुखार में भी काफी प्रभावी होते हैं. पपीता लंबे समय से मीट टेंडरिज़र के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. फाइबर से भरपूर पपीता कब्ज जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है. जहां एक ओर नारंगी रंग का यह फल अपने कई गुणों के लिए जाना जाता है वहीं अगर इसे अधिक मात्रा में खाया जाए तो इसके साइड इफेक्ट भी होते हैं. इस ऑलराउंडर फ्रूट के कुछ महत्वपूर्ण दुष्प्रभाव भी हैं, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पपीता खाने के नुकसान | 6 Side Effects Of Papayas
1. गर्भवती महिलाओं के लिए है हानिकारक (Papaya in Pregnancy)
ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट गर्भवती महिलाओं को पपीता खाने से बचने की सलाह देते हैं, क्योंकि पपीते के बीज और जड़ भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकते हैं. पपीते में लेटेक्स की हाई मात्रा होती है जो गर्भाशय सिकुड़न का कारण बन सकती है. पपीते में मौजूद पपेन शरीर की उस झिल्ली को नुकसान पहुंचा सकता है जो भ्रूण के विकास के लिए आवश्यक है.
Calories In Mango Shake: जानिए आपको क्यों पीना चाहिए और क्यों नहीं, पढ़ें आम के फायदे...

2. पाचन मुद्दों का कारण बन सकता है (Papaya and Digestion)
पपीते में भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है. कब्ज होने पर ये आपको फायदा दे सकता है. लेकिन ये आपका पेट खराब भी कर सकता है. इसके अलावा, पपीते की बाहरी त्वचा में लेटेक्स होता है, जो पेट को अपसेट कर सकता है और पेट दर्द का कारण भी बन सकता है.
क्यों सुबह उठकर पीना चाहिए ऐलोवेरा का जूस, फायदे जान लेंगे तो रोज करेंगे इस्तेमाल
3. कम हो सकता है ब्लड शुगर (Papaya and Diabetic)
पपीता ब्लड शुगर के लेवल को कम कर सकता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए खतरनाक हो सकता है. ऐसे में अगर आप मधुमेह के रोगी हैं, तो डॉक्टर से परामर्श करना हमेशा सर्वोत्तम रहेगा.

4. एजर्ली होने की है संभावना
पपीते में मौजूद पपेन से एलर्जी होने की संभावना होती है. इसके अधिक सेवन से रिएक्शन के तौर पर सूजन, चक्कर आना, सिरदर्द, चकत्ते और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
Benefits of Cloves: लौंग के फायदे, ये 5 परेशानियां होंगी दूर
5. हो सकता है श्वसन विकार
पपीता में मौजूद एंजाइम पपेन को संभावित एलर्जी भी कहा जाता है. अत्यधिक मात्रा में पपीते का सेवन अस्थमा, कंजेशन और जोर जोर से सांस लेना जैसी विभिन्न श्वसन संबंधी विकार पैदा कर सकता है.
स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप अधिक मात्रा में पपीते के सेवन से बचें. अगर आपको कोई बीमारी है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. आहार में किसी भी तरह के बदलाव से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही अपने आहार में बदलाव करें.
और खबरों के लिए क्लिक करें.
गले की खराश और खांसी से तुरंत राहत पाने के लिए 6 घरेलू नुस्खे
Winter Immunity: सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत दिलाएंगे अदरक के ये घरेलू नुस्खे...
एक दिन में कितने गिलास पानी पीना चाहिए? नियमित रूप से कितना पानी आपके लिए है जरूरी,जानें
How to Lose Weight in a Week: 7 दिनों में वजन कैसे घटाएं, यहां है वेट लॉस के लिए डाइट प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं