Zim Vs Pak 2nd Test: जिम्बाब्वे और पाकिस्तान (Zimbabwe Vs Pakistan) के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला हरारे (Harare Test) में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 510 रन बनाए. उसके बाद जिम्बाब्वे फॉलोऑन नहीं बचा पाया और दूसरी बार बल्लबाजी करते हुए भी 220 रन ही बना पाया. जिम्बाब्वे फिलहाल 158 रन से पिछड़ रहा है और उनके हाथ में सिर्फ 1 ही विकेट है. पाकिस्तान ईनिंग से मैच जीतने की दहलीज पर खड़ा है. मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. हसन अली (Hasan Ali) ने यॉर्कर डालने के बाद बल्लेबाज ल्यूक जॉन्ग्वे (Luke Jongwe) को घूरकर देखा तो बल्लेबाज ने अगली गेंद पर चौका जड़ डाला. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
जिम्बाब्वे फॉलोऑन खेलने उतरा था, वो 4 विकेट खोकर 175 रन बना चुका था. ल्यूक जॉन्ग्वे और मिल्टन शुम्बा खड़े थे. हसन अली गेंदबाजी करने उतरे. उन्होंने जॉन्ग्वे को यॉर्कर गेंद डाली और बल्लेबाज को घूरकर देखने लगे और कुछ कहने लगे. बल्लेबाज सुनते रहे और अगली गेंद पर चौका जड़कर हसन अली से कुछ कहा. हसन अली गुस्सा गए और बल्लेबाज से नोंक-झोंक करने लगे. फिर उसकी अगली गेंद पर हसन अली गेंद डालने आए, तो जॉन्ग्वे पीछे हट गए.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
देखें Video:
Got to love a bit of cat and mouse on the cricket field along with some handbags being thrown.#ZIMvsPAK | #ZIMvPAK | #PAKvZIMpic.twitter.com/pbo8SH4FzF
— ????FlashScore Cricket Commentators (@FlashCric) May 9, 2021
बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 510 रन बनाए. उनकी तरफ से अबिद अली ने 215 रन की शानदार नाबाद पारी खेली. उनके अलावा अजहर अली ने 126 और नौमान अली ने 97 रन बनाए. जिम्बाब्वे की तरफ से ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके.
जिम्बाब्वे की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. हसन अली ने 5 विकेट झटके और जिम्बाब्वे सिर्फ 132 रन बना पाया. फॉलोऑन नहीं बचाने के बाद जिम्बाब्वे दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाया. पाकिस्तान दूसरी जीत से सिर्फ एक विकेट पीछे है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं