विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2018

40 साल से गायब था यह शख्स, अब YouTube की मदद से परिवार से मिला

लापता होने के करीब 40 साल बाद मणिपुर के एक 66 वर्षीय व्यक्ति का अपने परिवार के साथ पुनर्मिलन होने वाला है और इसका श्रेय जाता है हिंदी गानों के प्रति उसके अनुराग और यूट्यूब पर डाले गये एक वीडियो क्लिप को.

40 साल से गायब था यह शख्स, अब YouTube की मदद से परिवार से मिला
लापता होने के करीब 40 साल बाद मणिपुर का एक 66 वर्षीय व्यक्ति अपने परिवार से मिला.
  • 40 साल से गायब शख्स मुंबई में मिला
  • YouTube की मदद से परिवार से मिला
  • मणिपुर का रहने वाला था शख्स
मुंबई: लापता होने के करीब 40 साल बाद मणिपुर के एक 66 वर्षीय व्यक्ति का अपने परिवार के साथ पुनर्मिलन होने वाला है और इसका श्रेय जाता है हिंदी गानों के प्रति उसके अनुराग और यूट्यूब पर डाले गये एक वीडियो क्लिप को. खोमदान सिंह जब 1978 में इंफाल में अपने घर से चले गये थे तब वह 26 साल के थे. परिवार को पता नहीं चला कि 40 सालों तक वह कहां थे. अब उनके परिवार को उनके एक पड़ोसी ने पुराने गाने गा रहे भूरे बाल और दाढ़ी वाले एक व्यक्ति का वीडियो दिखाया. 

यह भी पढ़ें: इस युग में हुई थी डायनासोर की उत्पत्ति, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा

मुम्बई के फोटोग्राफर फिरोज शाकिर को सिंह मुम्बई की सड़कों पर भटकते हुए मिले. शाकिर को उनके बारे में पता चला और उन्होंने उनका गाना गाते एक वीडियो बनाकर उसे नवंबर में यूट्यूब पर अपलोड कर दिया. इस क्लिप में सिंह ने खुद को मणिपुर का निवासी खोमदान सिंह बताया. इस पर उनके एक पड़ोसी की नजर पड़ी. परिवार के सदस्यों ने सोचा कि वह उनका खोमदान हो सकता है और उन्होंने इंफाल पुलिस से संपर्क किया. इंफाल पुलिस ने मुम्बई पुलिस से संपर्क किया. 

VIDEO: कुत्ते को घुमाने को लेकर दिल्ली के सफदरजंग इलाके में चली गोली
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ उन्होंने युवा सिंह का फोटो हमें भेजा. उसके आधार पर हमने बांद्रा रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति का पता लगाया और उसे थाने ले आए.’’ बांद्रा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सिंह के परिवार के सदस्यों को सूचना दी गयी और अब वे मुम्बई आ रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Missing Man Found, YouTube
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com