विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2015

गृह मंत्रालय का यू-ट्यूब चैनल होगा 14 अगस्त से शुरू

Also Read in
गृह मंत्रालय का यू-ट्यूब चैनल होगा 14 अगस्त से शुरू
प्रतीकात्मक तस्वीर
देश का गृह मंत्रालय आज यानी 14 अगस्त को अपने यू-ट्यूब चैनल की शुरूआत करने जा रहा है। गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू इस चैनल को लॉन्च करेंगे।

दरअसल, चैनल की शुरुआत का मकसद मंत्रालय से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। मंत्रालय की कोशिश यू-ट्यूब चैनल के ज़रिए ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को ऑनलाइन जोड़ने की होगी।

वैसे बता दें कि गृह मंत्रालय का पहले से अपना ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज भी है। इस पर काफ़ी जानकारियां साझा की जाती है। चैनल की शुरुआत 'साल एक शुरुआत अनेक' नाम के वीडियो के साथ की जाएगी। इसमें गृह मंत्री राजनाथ के नेतृत्व में मंत्रालय के 1 साल के कार्यकाल का पूरा लेखा-जोखा दिखाया जाएगा। इसके बाद सलाम ज़िंदगी और समाधान जैसे अन्य कार्यक्रमों को दिखाया जाएगा।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यू-ट्यूब चैनल, गृह मंत्रालय, किरन रिजिजू, ट्विटर, फेसबुक, YouTube Channel, MHA, Kiran Rijiju, Facebook, Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com