हर शहर की अपनी एक अलग पहचान होती है, लेकिन कुछ शहर ऐसे होते हैं जो लोगों को अंदर से बदल देते हैं. भारत की टेक सिटी बेंगलुरु भी ऐसा ही एक शहर है. हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बताया कि बेंगलुरु में सिर्फ 6 महीने रहना ही काफी है, और आप खुद-ब-खुद वहां के रंग में ढल जाते हैं. Syed Afreenz नाम की एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने वीडियो में बताया, कि कैसे बेंगलुरु में रहने से धीरे-धीरे इंसान की आदतें, भाषा और सोच बदलने लगती है. वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में कहती हैं, बस 6 महीने बेंगलुरु में रह लो, आप पूरी तरह Bangalorean बन जाओगे.
ट्रैफिक में भी शांत रहना सीख जाते हैं
बेंगलुरु का ट्रैफिक अक्सर चर्चा में रहता है, लेकिन Afreenz के अनुसार, यहां रहने वाले लोग धीरे-धीरे ट्रैफिक में भी शांत रहना सीख जाते हैं. यह उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन जाता है. उन्होंने बताया, कि यहां लोग एक-दूसरे को bro कहकर बुलाते हैं, और यह आदत नए लोगों में भी जल्दी आ जाती है. धीरे-धीरे यह उनकी रोजमर्रा की भाषा का हिस्सा बन जाता है.
देखें Video:
300 रु की कॉफी लगने लगती है नॉर्मल
बेंगलुरु की कैफे कल्चर भी काफी मशहूर है. Afreenz मजाक में कहती हैं कि यहां आकर 300 रुपये की कॉफी भी आपको बिल्कुल सामान्य लगने लगती है. बेंगलुरु का मौसम सबसे खास माना जाता है. हल्की बारिश और ठंडी हवाएं लोगों को इतना पसंद आती हैं कि वे बारिश में भी वाह, क्या मौसम है! कहने लगते हैं.
सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन
यह वीडियो लोगों के दिल को छू गया क्योंकि इसमें बेंगलुरु की सच्चाई को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है. एक यूजर ने लिखा, बेंगलुरु का मौसम ही सबसे बेहतरीन है. दूसरे ने कहा, काम के लिए आया था, अब यहां से जाने का मन ही नहीं करता.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: कंपनी ने बनाए ऐसे नियम कि 17 लाख की नौकरी छोड़ने पर मजबूर हुआ शख्स, वायरल पोस्ट पर छिड़ी बहस
भारत में रहकर विदेशी बच्चों ने सीखी जिंदगी की 5 बड़ी सीख, मां बोली- जो शायद कहीं और संभव नहीं था
12 हजार नौकरियों के लिए किया अप्लाई… फिर भी नहीं मिली नौकरी, युवक बोला- डर, शर्म सब खत्म और अब...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं