गरीबों की मदद करना बहुत बढ़िया और महान काम होता है. हर किसी को गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए. अक्सर हम राह चलते जरूरतमंद लोगों की मदद भी करते हैं. फिर चाहे उन्हें खाना देना हो, पैसे देने हों या फिर कपड़े देने हों, हमसे जो बन पड़ता है हम वो करने की पूरी कोशिश करते हैं. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखते ही आपके मन खुद ही लोगों की मदद करने की भावना जाग उठेगी. ये तस्वीर बेहद खूबसूरत है और किसी के दिल को भी छू जाएगी.
लोगों के दिल को छू लेने वाली इस तस्वीर को बिजनेसमैन हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है. फोटो के साथ उन्होंने एक बेहद दिलचस्प सा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा- ‘लोगों के लिए कुछ भी इस वजह से न करें कि वे कौन हैं या उसके बदले में वे क्या करते हैं, बल्कि इस वजह से करें कि आप कौन हैं….'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Photo:
Do things for people not because of who they are or what they do in return, but because of who you are…… pic.twitter.com/Z3YbElV25H
— Harsh Goenka (@hvgoenka) October 5, 2021
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक रिक्शावाला तेज बारिश में महिला सवारी को बैठाकर ले जा रहा है और खुद भीग रहा है. रिक्शे पर बैठी महिला ने रिक्शेवाले को बारिश में भीगने से बचाने के लिए अपनी छतरी उस पर लगा दी है. जिसके जरिए ये बताने की कोशिश की जा रही है कि इसांन चाहे कोई भी हो या कैसा भी हो, हमें सबकी मदद करनी चाहिए.
VIRAL वीडियो को भी देखें : गैरेज में छिपी बैठी थी विशालकाय मकड़ी, पास जाते ही कर देती है Attack
सोशल मीडिया पर लोग फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं. इस फोटो पर अबतक 2 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. लोग फोटो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मन एक छाते की तरह है, खुला होने पर यह अधिक उपयोगी होता है.दूसरे ने लिखा- कर्म.. हम इंसानों के रूप में पैदा हुए बुनियादी बातों में से एक है, होने का उद्देश्य दयालु होना चाहिए!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं