हंसी हमेशा सबसे अच्छी दवा नहीं हो सकती है... खासकर इस महिला के लिए, जिसकी ज्यादा जोर से हंसने के चक्कर में मुंह खुला रह गया. ये अजीबोगरीब मामला चीन में हुआ. चीन में ट्रेन में सफर कर रही महिला इतनी जोर से हंसी कि उसका जबड़ा डिस्लोकेट हो गया. Guancha News के मुताबिक, यह घटना चीन के गुआंगडोंग प्रांत के गुआंगझू दक्षिण रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में हुई. पिछले रविवार, सफर करते वक्त महिला इतनी जोर से हंसी की उसका जबड़ा डिस्लोकेट हो गया.
एमएस धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ली थी कोहली की 'कठिन परीक्षा', अब बोले- नहीं भूल सकता वो रात...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ट्रेन में उस दौरान एक डॉक्टर मौजूद था, जिसने महिला का तुरंत इलाज किया. Ladbible की रिपोर्ट के मुताबिक, लिवान अस्पताल के डॉक्टर लुओ वेंशेंग तुरंत आए और महिला की मदद की. उन्होंने कहा- 'मैं भागा और यात्री के पास पहुंचा. वो उस वक्त कुछ बोल नहीं पा रही थी और उसका मुंह खुला हुआ था. उसकी लार निकल रही थी. मुझे शुरू में लगा कि उसको दौरा पड़ा है. लेकिन मैंने ब्लड प्रेशर चेक किया और कुछ सवाल पूछने के बाद समझ आया कि महिला का जबड़ा डिस्लोकेट हुआ है.'
डॉक्टर ने जब पहली बार जबड़े को सीधा करने की कोशिश की तो वो कामयाब नहीं हो पाए. दूसरी कोशिश कामयाब रही और लड़की का जबड़ा अपनी जगह पर आ गया. उन्होंने कहा- 'लड़की का जब मुंह खुला था तो वो काफी विचलित थी और उसको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.'
स्मृति ईरानी ने पान की दुकान से खरीदा चिप्स का पैकेट, बोलीं- 'पॉलीथिन का प्रयोग नहीं...' देखें VIDEO
यात्री ने ठीक होने के बाद बताया कि पहले भी उसके साथ ऐसा हो चुका है. प्रेग्नेंसी के दौरान उल्टी करते वक्त भी उनका जबड़ा डिस्लोकेट हो गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं