विज्ञापन
This Article is From May 23, 2017

खुदकुशी करने निकली युवती को रास्ते में हो गया प्यार, मंदिर में कर ली शादी

पिंकी की मुलाकात पास के ही गांव बकड़झोली के रहने अखिलेश मांझी से हो गई. अखिलेश ने बातों-बातों में जान लिया था कि पिंकी कुछ गलत करने जा रही है.  

Also Read in
खुदकुशी करने निकली युवती को रास्ते में हो गया प्यार, मंदिर में कर ली शादी
  • ससुराल की प्रताड़ना से तंग से आ चुकी थी लड़की
  • ट्रेन से कटकर जान देने का कर लिया था फैसला
  • रास्ते में मिल गया एक युवक और उससे हो गया प्यार
नई दिल्ली:

ऐसा कई फिल्मों देखा गया है. लेकिन असल जिंदगी में पहली बार देखने को मिला है. बिहार के नवादा जिले के गांव शाहपुर की रहने वाली पिंकी ससुरालवालों के अत्याचार से तंग आ चुकी थी. पिंकी की शादी गया जिले के गांव रैसिर में उसकी शादी हुई थी. उसका कहना था कि उसके साथ में ससुराल में मारपीट की जाती थी और वह लोग उसे पागल करार देना चाहते थे. रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया. वह खुदकुशी के लिए घर निकल पड़ी. पिंकी ने ट्रेन से कटकर जान देने का इरादा कर लिया था.


लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रास्ते में उसकी मुलाकात पास के ही गांव बकड़झोली के रहने अखिलेश मांझी से हो गई. अखिलेश ने बातों-बातों में जान लिया था कि पिंकी कुछ गलत करने जा रही है.  इसके बाद अखिलेश ने पिंकी को खूब समझाया और उसे अपने घर ले आया. इधर पिंकी के ससुराल और मायकेवालों ने उसके गायब होने की सूचना अपने-अपने इलाके के थाने में दर्ज करवा दिया.


कुछ दिनों बाद पता चला कि पिंकी बकड़झोली में किसी के साथ रहती है. जब परिजन उसे लेने पहुंचे तो पता लगा कि पिंकी ने अखिलेश से शादी कर ली है. इतना ही नहीं अखिलेश के पिता और पूरे परिवार ने पिंकी को बहू को तौर स्वीकार कर लिया था. 
गांववालों ने बताया कि अखिलेश और पिंकी ने दूसरे दिन ही गांव के मंदिर में शादी कर ली थी ताकि कोई उनके ऊपर सवाल न खड़ा कर सके.


हालांकि दोनों की शादी अंतरजातीय है. कुछ लोगों ने इस बात को भी मुद्दा बनाने की कोशिश की है. लेकिन अखिलेश के परिजनों का इसका कोई असर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है.  वहीं कुछ लोग पिंकी और अखिलेश के फैसले की तारीफ भी कर रहे हैं उनका कहना है कि पिंकी ने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर बहुत अच्छा किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Nawada News, Commit Suicide, Love Marriage, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com