विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2021

ग्रुप कॉल को म्यूट करना भूली लड़की, फोन पर दोस्त से करती रही अंतरंग बातें, अब टॉप ट्रेंड कर रही है #Shweta

सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जहां लड़की ग्रुप कॉल को म्यूट करना भूल गई (Woman Forgets To Turn Off Mic On Group Call) और वो फोन पर दोस्त से अंतरंग बातें करती रही. 

Also Read in
ग्रुप कॉल को म्यूट करना भूली लड़की, फोन पर दोस्त से करती रही अंतरंग बातें, अब टॉप ट्रेंड कर रही है #Shweta
ग्रुप कॉल को म्यूट करना भूली लड़की, फोन पर दोस्त से करती रही अंतरंग बातें

कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के दौरान लोगों ने घर पर ही रहकर ऑफिस का काम किया. ऑफिस मीटिंग भी लोगों ने ग्रुप कॉल पर कीं. पिछले साल जूम मीटिंग (Zoom Call) के कई वीडियो वायरल (Viral Video) हुए. किसी ने जूम मीटिंग में नीचे बिना कुछ पहने प्रेजेंटेशन दिया, तो किसी के घर वालों ने मीटिंग के दौरान परेशान कर दिया. पिछले हफ्ते एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां मीटिंग के दौरान शख्स को उसकी पत्नी ने किस करने की कोशिश की. इस बार सोशल मीडिया (Social Media) पर एक और वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जहां लड़की ग्रुप कॉल को म्यूट करना भूल गई (Woman Forgets To Turn Off Mic On Group Call) और वो फोन पर दोस्त से अंतरंग बातें करती रही. 

लड़की का नाम श्वेता है, जो अपनी दोस्त राधिका से बात कर रही थी. किसी ने उन दोनों की बातचीत को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. उसके बाद से ही #Shweta ट्विटर पर कई घंटों तक टॉप ट्रेंड किया. जो स्पष्ट रूप से अपने साथियों के साथ Microsoft टीम कॉल के दौरान माइक म्यूट करना भूल गई थी. वो अपनी दोस्त के साथ एक अन्य दोस्त के बारे में अंतरंग बातें कर रही थी, जिसे ग्रुप कॉल में मौजूद साथियों ने सुन लिया. कई साथी चिल्लाए, 'श्वेता तुम्हारा माइक ऑन है.' लेकिन वो अपनी दोस्त के साथ बातचीत करने में बिजी रही.

जल्द ही, ट्विटर यूजर्स ने मीम्स शेयर करना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #Shweta टॉप ट्रेंड करने लगीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shweta, Viral Video, Shweta Teams Call Leaked, Shweta Zoom Call
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com