विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Wing Commander Abhinandan Varthaman) की बहादुरी के चर्चे सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है. आज उनके पराक्रम को लोहा पुरी दुनिया मानती है. अब इस लिस्ट में पाकिस्तान का भी नाम शामिल हो गया है. पाकिस्तान विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Wing Commander Abhinandan Varthaman) का कुछ यूं मुरीद हुआ कि उनके बेबाक अंदाज को अपने विज्ञापन तक में शामिल किया है. दरअसल, पाकिस्तान की एक चाय कंपनी ने अपने ऐड में विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Wing Commander Abhinandan Varthaman) के उन जवाबों को शामिल किया है जो उन्होंने पाकिस्तान सेना के हिरासत में रहते हुए थे. पाकिस्तानी सेना ने उनके इस वीडियो को सोशल साइट्स पर साझा भी किया था. इस वीडियो में पहले पाकिस्तानी अफसर विंग कमांडर (Wing Commander Abhinandan Varthaman) से उनके मिशन और अन्य जानकारी को लेकर सवाल पूछते हैं. जिसका विंग कमांडर दिलेरी से जवाब देते हैं.
आखिर क्या हुआ था बालाकोट में? भारत के दावे को साबित कर सकती हैं सैटेलाइट से मिली अप्रकाशित तस्वीरें
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इसी पूछताछ के दौरान सेना के अफसर ने विंग कमांडर से वहां के चाय के बारे में पूछा तो उन्होंने उस चाय की तारीफ की थी. अब वीडियो के इसी शॉट को इस चाय कंपनी ने अपने उत्पाद को बेचने के लिए इस्तेमाल में लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कंपनी के ऐड को कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि अपना हीरो विंग कमांडर अभिनंदन अब पाकिस्तान के विज्ञापन में भी दिख रहे हैं. वह इस भारतीय निडर शेर की दहाड़ को कभी नहीं भूल पाएंगे.
Our hero W. Commodore Abhinandan on Pak TV Adds They will never forget the fearless roar of this Indain Tiger pic.twitter.com/cDTAQNzty5
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 6, 2019
बता दें कि पाकिस्तान से भारत लौटने के बाद अभिनंदन वर्धमान का मेडिकल जांच कराया गया था. जिसमें कई चौकाने वाले खुलासे हुए थे. मिग-21 के क्रैश होने के बाद पीओके में पकड़े गए भारतीय पायलट अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthaman) के साथ पाकिस्तान में मारपीट हुई थी. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के सेना अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट में अभिनंदन की पसलियों में चोट होने की पुष्टि हुई थी. इसके साथ-साथ उनकी रीढ़ की हड्डी में भी चोट की बात सामने आई थी. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सेना के अधिकारी मान रहे थे कि अभिनंदन को यह चोट उस समय लगी होगी जब वह पाराशूट से उतरने के बाद स्थानीय लोगों के बीच फंस गए थे. बता दें कि इस दौरान स्थानीय लोगों ने अभिनंदन के साथ मारपीट भी की थी. सूत्रों के अनुसार अभिनंदन की मेडिकल जांच अगले कुछ और दिनों तक चल सकती है. विंग कमांडर की इतनी मेडिकल जांच इसलिए कराई जा रही है ताकि यह भी पता लगाया जा सके कि पाकिस्तान ने कहीं जासूसी के उद्देश्य से उनके शरीर में कोई यंत्र या इस तरह की कोई चीज तो नहीं लगाई है.
पीएम मोदी बोले- हर भारतीय को है तमिलनाडु के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान पर गर्व
गौरतलब है कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने विंग कमांडर अभिनंदन से मुलाकात की थी. इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा था कि समूचे राष्ट्र को उनके साहस एवं दृढ़ता पर गर्व है. रक्षा मंत्री के साथस दौरान वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे. सूत्रों के अनुसार भारतीय वायुसेना के एक मेडिकल संस्थान में हुई मुलाकात के दौरान अभिनंदन ने पाकिस्तान की गिरफ्त में करीब 60 घंटे रहने के बारे में रक्षा मंत्री को विस्तार से जानकारी दी. ध्यान हो कि अभिनंदन शुक्रवार देर शाम अटारी - वाघा सीमा होते हुए भारत पहुंचे और इसके करीब ढाई घंटे बाद रात करीब पौने 12 बजे वह वायुसेना के एक विमान से नयी दिल्ली पहुंचे. उनके भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर यह पाया गया कि उनकी दायीं आंख के पास सूजन है.
विंग कमांडर अभिनन्दन की वापसी पर स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट, कही ये बात
एयर फोर्स सेंट्रल मेडिकल एस्टैबलिशमेंट (एएफसीएमई) में अभी उनकी मेडिकल जांच चल रही है. बता दें कि उन्हें पाकिस्तानी अधिकारियों ने 27 फरवरी को पकड़ लिया था. दरअसल, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के साथ हुई एक झड़प के दौरान उनका मिग 21 गिर गया था. लेकिन उन्होंने अपने विमान के गिरने से पहले पाकिस्तानी वायुसेना के एफ - 16 को मार गिराया था. वतन वापसी के बाद अभिनंदन की मेडिकल जांच के बाद उन्हें अब वायु सेना के हॉस्टल में शिफ्ट करा दिया गया है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं पाया है कि अभिनंदन की मेडिकल रिपोर्ट में क्या निकल कर आया है.
विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की मेडिकल जांच हुई पूरी, वायु सेना के हॉस्टल में किया गया शिफ्ट
दरअसल, शुक्रवार को पाकिस्तान विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को सौंपने वाला था. इसके लिए भारत की ओर से पूरी तैयारियां की जा चुकी थीं. वायुसेना के अधिकारी, भारतीय दूतावास के अधिकारी और सरकार के प्रतिनिधि सभी समय पर तैयार थे, मगर पाकिस्तान की चालबाजियों ने दोपहर से रात कर दिया. पहले पाकिस्तान की ओर से ही बताया गया था कि अभिनंदन को वह करीब दोपहर में 3 से चार बजे के बीच में रिहा कर देगा, मगर उसने बार-बार देरी की. इसके पीछे कई वजहें बताईं जा रही हैं. मसलन, वह इस घटना को लाइम लाइट में लाना चाहता था. वह चाहता था कि पूरी दुनिया की नजर इस खबर पर हो.
क्या देरी पाकिस्तान की कोई चाल थी?
शुक्रवार शाम के तीन बजे के आस-पास अभिनंदन को पाकिस्तान ने रावलपिंडी से लाहौर पहुंचा दिया गया था. मगर लाहौर से वाघा बॉर्डर लाने में उसने इतनी देर लगा दी, जिससे उसके नापाक इरादे भी सबसे सामने जाहिर हो गए. सूत्रों की मानें तो अभिनंदन को लाहौर में स्थित किसी सेना के छावनी में रोक कर रखा गया था और पाकिस्तान ने अभिनंदन का जबरन एक वीडियो बनवाया.
यह बात भी सही है कि पाकिस्तान और भारत के बीच दस्तावेज की प्रक्रिया में भी कुछ समय की देरी हुई थी, मगर यह देरी इतनी भी नहीं थी कि अभिनंदन की वापसी में दोपहर से रात हो जाए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय पायलट अभिनंदन को भारत को सौंपे जाने में देरी इसलिए हुई क्योंकि, उनसे पाकिस्तानी अधिकारियों ने कैमरे पर बयान दर्ज करने को कहा. इसके बाद ही उन्हें सीमा पार करके स्वदेश जाने दिया गया. इसके अलावा दस्तावेजों से संबंधित मुद्दे भी देरी की वजह बनी. सूत्रों ने बताया था कि पाकिस्तान ने उनकी रिहाई का समय दो बार टाल दिया.
VIDEO: विंग कमांडर अभिनंदन से मिली रक्षा मंत्री.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं