आयरिश चैनल टीवी3 के मौसम प्रस्तोता डेरिक हार्टिगन को हवा का तेज़ झोंका कैमरे से दूर ले गया...
- आयरलैंड के टीवी3 चैनल पर मौसम की जानकारी देते हैं डेरिक हार्टिगन
- शुक्रवार को मौसम की रिपोर्ट पढ़ते वक्त हवा का झोंका उन्हें उड़ा ले गया
- डेरिक घबराए नहीं, और कुछ सेकंड बाद हंसते-हंसते कैमरे के सामने आ गए
नई दिल्ली:
अगर आप यूट्यूब या फेसबुक पर जाते रहते हैं, तो आपने कई बार ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिनमें कोई एंकर मुस्कुराना भूल जाती है, या कोई एंकर अपने बालों को संवारती रह जाती है, क्योंकि उसे पता ही नहीं चलता कि ब्रॉडकास्ट शुरू हो चुका है... कभी-कभी कोई रिपोर्टर अपनी बात कहते-कहते अटक जाता है, या कुछ गलत बोल जाता है... लाइव टीवी पर नज़र आ रहे एंकर या रिपोर्टर से जब इस तरह की कोई गड़बड़ होती है, तो उसे 'ब्लूपर' (blooper) कहा जाता है, लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है, जब 'ब्लूपर' के पीछे एंकर या रिपोर्टर की कोई गलती नहीं होती...
शुक्रवार सुबह ठीक ऐसा ही 'ब्लूपर' हुआ, आयरलैंड के चैनल टीवी3 के मौसम प्रस्तोता डेरिक हार्टिगन (Derick Hartigan) के साथ, जब वह मौसम की लाइव रिपोर्ट पढ़ रहे थे, और बता रहे थे कि हवाएं काफी तेज़ चल रही हैं... तभी अचानक हवा का एक बेहद तेज़ झोंका आया, जिसने न सिर्फ डेरिक की छतरी को उलट दिया, बल्कि खुद डेरिक को भी उड़ाकर कैमरे की नज़रों से दूर ले गया...
यह सब देखकर स्टूडियो में बैठे कार्यक्रम के प्रस्तोता सिनिएड डेसमंड और मार्क कैगनी के लिए हंसी रोकना मुश्किल हो रहा था, लेकिन सबसे अच्छा पहलू यही रहा कि डेरिक इससे बिल्कुल घबराए नहीं, और कुछ ही सेकंड बाद कैमरे के सामने हंसते-हंसते आ गए...
आइए, आप भी देखिए कुल 45 सेकंड का यह वीडियो क्लिप...
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर इस ऑन-एयर 'ब्लूपर' को सात लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, और सबसे मज़ेदार बात यह है कि डेरिक ने खुद इस वीडियो को अपलोड करते हुए इसे अपने पूरे करियर का खास पल (करियर हाईलाइट) बताया है...
अब आप कमेंट कर हमें बताइए, इस वीडियो और डेरिक हार्टिगन की ज़िन्दादिली के बारे में आप क्या सोचते हैं...
अन्य 'ज़रा हटके' ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Derick Hartigan, On Air Blooper, Live Blooper, Funny Videos, Facebook Video, YouTube Video