ज़िंदगी में कई बार ऐसे इत्तेफाक होते हैं, जो रोचक होते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही इत्तेफाक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ज़रा हटके हैं. मामला ये है कि अमेरिका में एक शख़्स को पता नहीं था कि उसका पिता कौन है. वो बिना पिता के ही ज़िंदगी जी रहा था. एक दिन हुआ यूं कि न्यूज़ देखने के लिए शख्स ने टीवी ऑन किया. ऑन करते ही एक शख़्स का इंटरव्यू चल रहा था. इस शख्स को लगा कि जिसका इंटरव्यू चल रहा है, उसका सरनेम और फेस उसके पिता से मैच कर रहा है. फिर शख्स ने किसी तरह से दूसरे शख्स से बात की और बातचीत में पता चला कि दोनों सगे भाई हैं, जो 50 साल से बिछड़े हुए हैं.
People वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के रहने वाले Randy Waites नाम के एक शख़्स को अपने पिता के बारे में पता नहीं था, उसने पूरी ज़िंदगी अपने पिता के बगैर बिताई. एक दिन न्यूज़ देखने के लिए उसने NBC न्यूज़ चैनल से संबंधित KCRA-TV चैनल ऑन किया, तभी उसकी नज़र एक शख्स पर पड़ी जिसका नाम Eddie Waites है. वो शख्स Randy Waites के पिता की तरह ही दिखता था. उसकी आंखें बिल्कुल पिता की तरह ही थी. सबसे दिलचस्प बात ये थी कि दोनों का सरनेम भी बिल्कुल एक जैसा ही था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बिना देर किए हुए Randy Waites ने न्यूज़ चैनल वालों को कॉल किया, फिर उस शख्स से बात की. बातचीत के दौरान दोनों ने एक दूसरे बातचीत की. बातचीत के दौरान पता चला कि दोनों सगे भाई हैं. फिर दोनों गले मिले, और साथ में समय बिताया.
देखें तस्वीर
Eddie और Randy बीते शनिवार को मिले और दोनों की तस्वीर एक रिश्तेदार ने सोशल मीडिया पर शेयर की. दोनों के बीच प्यार और गहरा हो गया. दुनिया में ऐसे इत्तेफ़ाक कम ही देखने को मिलते हैं, ये कुदरत का करिश्मा है. लोगों को इस कहानी पर विश्वास भी नहीं हो रहा है. आपकी क्या राय है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं