विज्ञापन

टीवी पर देखा था, सामने मिलेंगे सोचा नहीं था... इजराइल में PM मोदी से मिलकर भावुक हुई महिला

इजराइल में रहने वाली भारतीय मूल की महिला ने पीए नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद अपना भावुक अनुभव शेयर किया. वीडियो वायरल होने के साथ भारत-इजराइल रिश्तों पर भी चर्चा तेज हो गई है.

टीवी पर देखा था, सामने मिलेंगे सोचा नहीं था... इजराइल में PM मोदी से मिलकर भावुक हुई महिला
भारतीय मूल की महिला की PM मोदी से मुलाकात बनी इमोशनल पल

इजराइल में रहने वाली एक भारतीय मूल की महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद अपने जज़्बात शेयर करती नजर आ रही हैं. महिला ने इस पल को भावनात्मक और हैरान कर देने वाला बताया है.

इजराइल में PM मोदी से हुई मुलाकात

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर रिविटल मोसेस नाम की यूज़र ने शेयर किया है. उन्होंने बताया कि हाल ही में पीएम मोदी के इजराइल दौरे के दौरान उन्हें उनसे पर्सनली मिलने का मौका मिला. वीडियो में रिविटल कहती हैं, मैंने अभी भारत के प्रधानमंत्री से आमने-सामने मुलाकात की है. यह वही शख्स हैं जो 1.5 अरब लोगों के देश को चलाते हैं, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री हैं. उनसे मिलना मेरे लिए बिल्कुल चौंकाने वाला अनुभव है.

टीवी से आमने-सामने तक का सफर

रिविटल ने बताया, कि उन्होंने अपना बचपन भारत में बिताया है और प्रधानमंत्री मोदी को हमेशा टीवी पर देखा था. उन्होंने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन उनसे आमने-सामने मिलूंगी. यह सच में एक इमोशनल मोमेंट था. उन्होंने यह भी जिक्र किया कि इजराइली संसद में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण बेहद प्रभावशाली था. रिविटल ने कहा, जब मैंने इजराइली संसद को भारत के तिरंगे के रंगों में रोशन देखा, तो वह पल मेरे लिए बहुत भावुक था.

देखें Video:

भारत–इजराइल रिश्तों पर जताई उम्मीद

रिविटल मोसेस भारत–इजराइल संबंधों को लेकर भी काफी उत्साहित नजर आईं. उन्होंने कहा, कि जो लोग भी भारत-इजराइल संबंधों के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उनके लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है अगले 10 साल भारत-इजराइल रिश्तों के लिए बहुत खास होने वाले हैं. यह तो बस शुरुआत है. 

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 1 लाख 17 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सैकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं. एक यूज़र ने लिखा, आपकी खुशी बहुत खूबसूरत है, आपकी एनर्जी कमरे को रोशन कर देती है. दूसरे ने कहा, आपके दिल से कभी भारत और इजराइल को अलग नहीं किया जा सकता. वहीं, एक ने लिखा, आप जितनी भारतीय हैं, उतनी ही यहूदी भी हैं.

भारत–इजराइल संबंधों को मिली नई ऊंचाई

प्रधानमंत्री मोदी के दो दिवसीय इजराइल दौरे के अंत में भारत और इजराइल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को शांति, नवाचार और समृद्धि के लिए विशेष रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने की घोषणा की. पिछले एक दशक में भारत और इजराइल के बीच रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, तकनीक और व्यापार जैसे क्षेत्रों में सहयोग तेजी से बढ़ा है. इजराइल भारत के प्रमुख रक्षा आपूर्तिकर्ताओं में शामिल है, जबकि भारतीय कंपनियां इजराइल के इंफ्रास्ट्रक्चर और इनोवेशन सेक्टर में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: गलत शहर पहुंच गया बर्थडे केक, दोस्तों की गलती बनी किसी और की खुशी की वजह, वायरल हो रही दिलचस्प स्टोरी

18 महीने से नहीं बदले कपड़े, घर में अकेले रह रहे हरियाणा के बुजुर्ग डॉक्टर का हाल देख झकझोर उठेगा का दिल

बर्फीली झील पर मैराथन! 14,272 फीट की ऊंचाई पर जमी झील में दौड़े 250 रनर्स, लद्दाख में दिखा जुनून

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com