विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2020

भारत- पाकिस्तान के बॉर्डर पर तैनात सैनिकों का डांस देखकर झूम उठा सोशल मीडिया, विरेंद्र सहवाग ने शेयर किया Video

सैनिकों (Indian Soldiers) का भांगड़ा करते हुए वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी तेजी से वायरल (Viral Video हो रहा है.  आपको बता दें कि यह वायरल वीडियो भारत- पाकिस्तान के बोर्डर के पास वाले जगह की है.

Also Read in
भारत- पाकिस्तान के बॉर्डर पर तैनात सैनिकों का डांस देखकर झूम उठा सोशल मीडिया, विरेंद्र सहवाग ने शेयर किया Video

सैनिकों (Indian Soldiers) का भांगड़ा करते हुए वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.  आपको बता दें कि यह वायरल वीडियो भारत- पाकिस्तान के बोर्डर के पास वाले जगह की है. इस वीडियो को विरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) ने अपने ट्विटर (Twitter) पर हैंडल से शेयर किया. साथ ही इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा भारत-पाक सीमा के करीब सैनिकों का भांगड़ा डांस बेहद शानदार हैं. लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि इतनी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी ये लोग कितना खुश हैं. उनके इस हिम्मत को मेरा सलाम.   

आपको बता दें कि सैनिकों का डांस करते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अभी सिर्फ एक घंटे ही हुए हैं और एक घंटे के अंदर इस वीडियो को  1 लाख 31 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. वहीं इस वीडियो पर अब तक 34 हजार से ज्यादा लाक्स आ चुके हैं. साथ ही साथ कई शानदार कमेंट भी आ चुके हैं. 

आपको बता दें कि इस वीडियो में सैनिक जिस तरह से बिंदास होकर पंजाबी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. उसे देखने के बाद आप भी थिरकने लगेंगे. इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि बॉर्डर के पास 4 से 5 सैनिक खड़े हैं और पंजाबी सुपरहीट गाना 'दारू बदनाम कर दी' के गाने पर भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं.

यह वीडियो इतना ज्यादा खुबूसरत है कि आप इसे बार- बार देखना पसंद करेंगे. आपको बता दें कि इससे पहले भी सैनिकों के वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है . कुछ दिन पहले सियाचिन में तैनात सैनिकों ने बर्फ का केक काटते हुए वीडियो शेयर किया था जिसके बाद इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virendra Sehwag, Virendra Sehwag Share Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com