विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2019

विराट कोहली ने केएल राहुल और हार्दिक पंड्या पर दिया बयान, महिलाओं पर की थी विवादित टिप्पणी

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और केएल राहुल (KL Rahul) ने लोकप्रिय टीवी शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) में ऐसे जवाब दिए जिससे करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैन्स का दिल टूट गया.

विराट कोहली ने केएल राहुल और हार्दिक पंड्या पर दिया बयान, महिलाओं पर की थी विवादित टिप्पणी
विराट कोहली ने केएल राहुल और हार्दिक पंड्या पर दिया बयान

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और केएल राहुल (KL Rahul) ने लोकप्रिय टीवी शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) में ऐसे जवाब दिए जिससे करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैन्स का दिल टूट गया. एक तरफ जहां उन्होंने सचिन से बेहतर विराट कोहली (Virat Kohli) को बताया तो वहीं महिलाओं पर विवादित टिप्पणियां कीं. बीसीसीआई (BCCI) की प्रशासकों की समिति सीओए (COA) के प्रमुख विनोद राय ने हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल पर दो वनडे मैच का प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है. मामला बीसीसीआई के लीगल सेल को भेज दिया गया है. टीम इंडिया मैनेजमेंट और कप्तान विराट कोहली अंतिम फैसले का इंतजार कर रहे हैं. कप्तान विराट कोहली की तरफ से भी इस पर बयान सामने आ गया है. 

सीओए अध्यक्ष विनोद राय ने की हार्दिक पंड्या व केएल राहुल के खिलाफ कड़ी सजा की सिफारिश, तो क्या..?

 

 

 

विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 'ये उनकी वक्तिगत राय थी. हम फैसले का इंतजार कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम इस राय पर साथ नहीं खड़ी है. भारतीय क्रिकेट टीम की नजर में बदलाव करना सही नहीं है. फैसला आने के बाद ही कॉम्बिनेशन डिसाइड किया जाएगा.'

विराट कोहली ने कहा- 'हमारा पूरा फोकस वर्ल्ड कप पर है. हमें पता है टीम को किस दिशा में ले जाना है.' शो का प्रसारण रविवार को हुआ था. होस्ट करण के साथ बातचीत में केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने खुद से जुड़े कई राज खोले. साथ ही, इन दोनों ने अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में भी खुलकर बताया.

महिलाओं के खिलाफ कमेंट्स को लेकर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को कारण बताओ नोटिस..

हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया टूर पर हैं. हार्दिक पंड्या ने अपने बयानों पर भारतीय क्रिकेट फैन्स से माफी मांगी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'कॉफी विद करण में मेरे दिए बयान पर मैं उन लोगों से माफी मांगना चाहता हूं. जिसे मेरे बयान से धक्का लगा. मैंने भावनाओं में बहकर जवाब दे दिए. मैं किसी के सेंटीमेंट्स को हर्ट नहीं करना चाहता था और न किसी को अपमानित करना चाहता था.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Hardik Pandya, Koffee With Karan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com