Pakistani Girl Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए कह नहीं सकते. सोशल मीडिया पर कई लोग कुछ रील, तो कुछ वीडियो की वजह से रातोंरात स्टार बन जाते हैं. हाल ही में पाकिस्तानी लड़की आयशा ने अपने वायरल डांस से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है. आयशा ने बॉलीवुड सॉन्ग 'मेरा दिल ये पुकारे' पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के जरिए सभी को अपना दीवाना बना लिया है, जिनके बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की कुछ लड़कियों का शरारत से भरा वीडियो खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.
यहां देखें वीडियो
दिल संभाल कर बैठना...#TrendingNow pic.twitter.com/Fg0wQ5eAHO
— Narendra Singh (@NarendraNeer007) December 2, 2022
वायरल हो रहे इस वीडियो में दो पाकिस्तानी लड़कियां अपनी दोस्त के साथ मस्ती-मजाक करती नजर आ रही हैं, जिन्हें देखकर आपके चेहरे पर भी एक प्यारी सी मुस्कान खिल उठेगी. वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो लड़कियां अपनी दोस्त के साथ मस्ती कर रही हैं. इस दौरान उनके इस शरारत भरे पल को उनकी दोस्त अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लेती है, जिसके बाद अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वीडियो में एक लड़की को गाना गाते हुए मस्ती के मूड में देखा जा सकता है. इस दौरान लड़की गाते हुए कह रही है 'हमारे धोखे में हरगिज ना आना. लूट लेते हैं ये हुस्न वाले, इनकी चालों से अल्लाह बचाना.' वहीं वीडियो में आगे दूसरी लड़की पाकिस्तानी झंडे को हाथ में लेकर मस्ती करते हुए 'मेरे वतन' कहते दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को नरेंद्र सिंह नाम के यूजर ने अपने हैंडल से शेयर किया है. वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं