विज्ञापन

तेल अवीव के आसमान में मंडरा रहे हैं हजारों कौए! जंग के बीच वायरल इस खौफनाक वीडियो का 'कड़वा सच'

Tel aviv crows video: आसमान में कौओं का काला साया या फिर इंटरनेट पर फैला झूठ का मायाजाल? तेल अवीव की वायरल 'कयामत वाली वीडियो' के पीछे का सच उड़ा देगा आपके होश. पढ़ें आखिर क्या है पूरा माजरा.

तेल अवीव के आसमान में मंडरा रहे हैं हजारों कौए! जंग के बीच वायरल इस खौफनाक वीडियो का 'कड़वा सच'
तेल अवीव में कौओं का तांडव या सोशल मीडिया का झूठ? जानिए वायरल वीडियो का असली सच
AI

Tel Aviv Sky Video Reality: जंग की आग के बीच क्या कुदरत भी कोई इशारा कर रही है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने तहलका मचा रखा है, जिसमें तेल अवीव का आसमान काले कौओं से पटा हुआ दिख रहा है. कोई इसे कयामत की निशानी बता रहा है, तो कोई ईरान के साथ होने वाली बड़ी जंग का संकेत, लेकिन क्या वाकई आसमान में मौत का साया मंडरा रहा है या ये सिर्फ एक झूठ है? दावा किया जा रहा है कि शहर के आसमान में हजारों कौए मंडरा रहे हैं, लेकिन इसकी हकीकत कुछ और निकली.

ये भी पढ़ें:-बिट्टू तबाही कौन हैं? मध्य प्रदेश के इस बंदे ने नदी को हाथों से साफ करके आनंद महिंद्रा को भी बनाया अपना दीवाना

तेल अवीव के आसमान में कौओं का झुंड? (crow swarm viral claim)

आजकल सोशल मीडिया अफवाहों का अड्डा बन चुका है, खासकर तब जब मामला जंग और तनाव से जुड़ा हो. पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इजराइल  के शहर तेल अवीव के आसमान पर हजारों-लाखों कौओं ने कब्जा कर लिया है. वीडियो में आसमान इतना काला नजर आ रहा है, मानो दिन में रात हो गई हो. लोग इसे 'बाइबल' की भविष्यवाणियों और आने वाली तबाही से जोड़कर देख रहे हैं.

क्या ये कयामत का संकेत है? (Is This a Sign of Doomsday?)

इंटरनेट के 'जासूसों' ने इस वीडियो को मध्य पूर्व के संकट और ईरान-इजराइल की तनातनी से जोड़ दिया है. फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर लोग लिख रहे हैं कि परिंदे पहले ही खतरे को भांप लेते हैं. अफवाहों का बाजार इतना गर्म हुआ कि लोग इसे खुदा का कहर और जंग का अल्टीमेटम तक कहने लगे, लेकिन जब जोश और जज्बात से हटकर जमीनी हकीकत सामने आई, तो सारा गुब्बारा फुस्स हो गया.

क्या है सच? (Israel Iran War Rumors)

दरअसल, सोशल मीडिया पर ही कई यूजर्स ने ये साफ कर दिया कि, तेल अवीव में कौओं का कोई मेला नहीं लगा है, बल्कि ये एक अफवाह है. 25 मार्च 2026 को डेली मेल की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार, 24 मार्च को तेल अवीव के आसमान में कौवों का एक विशाल झुंड मंडराते देखा गया. वायरल वीडियो में भी ऊंची-ऊंची इमारतों के ऊपर हजारों की संख्या में कौवों को चक्कर लगाते दिखाया गया. इस वीडियो को इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव से भी जोड़ा गया. पक्षियों का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों का इस पर कहना था कि, यह घटना अलौकिक नहीं है, बल्कि दुनिया के सबसे व्यस्त पक्षी उड़ान मार्गों में से एक पर होने वाले नियमित मौसमी प्रवास का हिस्सा है. 

क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ (viral video fact check israel)

दरअसल, पक्षियों के घूमते हुए झुंड ने क्षितिज पर काले, बदलते बादल बना दिए, जिससे निवासी और दर्शक इसे देखकर स्तब्ध रह गए. विशेषज्ञों ने बताया कि, वसंत ऋतु में प्रवास के दौरान हर साल लगभग 50 करोड़ पक्षी इजराइल से होकर गुजरते हैं, जिनमें से हुडेड कौवे अक्सर घोंसला बनाने के मौसम के दौरान शहरी क्षेत्रों में इकट्ठा होते हैं. इजराइल में कौवे बहुत आम हैं, खासकर हुडेड कौवा. इजराइल में कौवों का बड़े पैमाने पर पलायन अक्सर वसंत ऋतु में होता है और मार्च के आसपास तेल अवीव जैसे शहरी इलाकों से हजारों कौवों को निकलते हुए देखा गया है. इसका कारण अक्सर मौसमी व्यवहार परिवर्तन, पर्यावरणीय कारक या किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है.

ये भी पढ़ें:-जमीन तिरछी और दीवारें टेढ़ी! ग्रीस के इस 'डगमगाते चर्च' का वीडियो देख चकरा जाएगा आपका भी दिमाग

सोशल मीडिया के दौर में हर चमकती चीज सोना नहीं होती और हर उड़ता हुआ पक्षी 'कयामत का फरिश्ता' नहीं होता. तेल अवीव का वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है. अगली बार जब कोई ऐसा वीडियो देखें, तो उसे शेयर करने से पहले एक बार 'रियलिटी चेक' जरूर कर लें.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tel Aviv Crows Video, Tel Aviv Viral Video Truth, Israel Crow Swarm Fact Check, War Propaganda Viral Video, Middle East Crisis Video Truth, Crow Swarm Viral Claim, Tel Aviv Sky Video Reality
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com