विज्ञापन

'मां ने मेरी शादी तय कर दी...' युवती के सिर मुंडवाने का VIDEO देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Woman Shaves Head Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों 'मां ने मेरी शादी तय कर दी' कैप्शन के साथ सिर मुंडवाने वाली युवती का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे लेकर कमेंट सेक्शन में यूजर्स के बीच एक अलग ही बहस छिड़ गई है. पढ़ें आखिर क्या है पूरा माजरा.

'मां ने मेरी शादी तय कर दी...' युवती के सिर मुंडवाने का VIDEO देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. क्या वाकई शादी से बचने के लिए उठाया गया ये कदम?
Photo-keerthana.menonn

Viral Instagram Reel: लंबे घने बाल आखिर किसे पसंद नहीं होते. ज्यादातर महिलाएं अपने बालों के लिए क्या कुछ नहीं करती. उनकी देखभाल और ग्रोथ के लिए वो हर संभव कोशिश करती है, जिससे बाल खूबसूरत और मजबूत रहे, यही वजह है कि सोशल मीडिया बालों से जुड़े वीडियो खूब देखें और पसंद किए जाते हैं, जो मिनटों में वायरल हो जाते हैं, लेकिन इन दिनों बालों से जुड़ा एक वीडियो उसके कैप्शन की वजह से चर्चा में है, जिसे लेकर इंटरनेट पर यूजर्स के बीच एक अलग ही बहस छिड़ी हुई है.  

ये भी पढ़ें:-फोन पर मां की आवाज सुनते ही फफक पड़े होस्टल के बच्चे, VIDEO देख डबडबा जाएंगी आपकी भी आंखें

वीडियो वायरल होने के बाद मची खलबली (head shave video)

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवती अपनी मर्जी से कुर्सी पर बैठकर सिर पूरी तरह मुंडवाती नजर आती है, लेकिन जिस वजह से इस वीडियो ने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है, वो है इसका वीडियो का कैप्शन, जिसमें शादी का जिक्र किया गया है. हालांकि वीडियो में युवती शांत बैठी नजर आ रही है और सिर मुंडवाने की वजह नहीं बतातीं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'पीओवी: मेरी मां ने मेरी शादी तय कर दी.' बस फिर क्या था, कैप्शन पढ़ते ही जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई. यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगे. जहां कुछ लोग इस वीडियो को अरेंज मैरिज के विरोध के तौर पर देख रहे थे. वहीं कुछ लोगों का मानना था कि, शादी युवती की मर्जी से नहीं हो रही है, इसलिए वह इस तरीके से अपना विरोध कर रही है. 

तस्वीर का दूसरा पहलू (arranged marriage protest video)

वीडियो में दिख रही युवती का नाम कीर्तन मेनन बताया जा रहा है, जिन्होंने सिर क्यों मुंडवाया इसकी असली वजह अब तक नहीं बताई है, लेकिन सोशल मीडिया की जनता ये मान बैठी है कि, इसके पीछे की वजह शादी का विरोध ही हो सकता है. आजकल लोग बिना पूरी जानकारी के खुद ही राय बना लेते है, जिसके चलते कई बार लोग गलतफहमी के भी शिकार हो जाते हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इसे महज पब्लिसिटी स्टंट का नाम दे रहे हैं. कुछ का कहना है कि, ये हेयर डोनेशन, निजी वजह या फिर किसी धार्मिक परंपरा से जुड़ा हो सकता है. वहीं ज्यादातर लोग इसे सोशल मीडिया कंटेंट से जुड़ा मान रहे हैं. फिलहाल ये क्लीयर नहीं हुआ है कि, इसके पीछे की सही वजह क्या है. 

ये भी पढ़ें:-आसमान छूते सोने के भाव, महंगाई के इस दौर में इस दुल्हन ने लिया ऐसा फैसला, देखता रह गया मायका-ससुराल

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Keerthana Menon, Viral Video, Woman Shaves Head, Arranged Marriage, Viral Instagram Reel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com