विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2024

दो बड़ी गाड़ियों के बीच आई कार, बन गया चूरमा, रेस्क्यू के बाद दिखा हैरान करने वाला नजारा

हादसा इतना भयानक है कि एक कार पूरी तरह चकनाचूर हो कर पापड़ की तरह नजर आने लगी. इस एक्सीडेंट में जो हुआ सो हुआ. असल चौंकाने वाला नजारा कार के अंदर नजर आया.

दो बड़ी गाड़ियों के बीच आई कार, बन गया चूरमा, रेस्क्यू के बाद दिखा हैरान करने वाला नजारा
एक्सीडेंट में कार बुरी तरह टूटी, लेकिन फिर भी सुरक्षित रहा ड्राइवर

कभी-कभी कुछ सड़क हादसे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दिल दहल जाता है. पहली बार में तो कभी-कभी आंखों पर यकीन भी नहीं होता कि ऐसा हादसा भी हो सकता है. ऐसा ही एक हादसा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने वालों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं. हादसा इतना भयानक है कि एक कार पूरी तरह चकनाचूर हो कर पापड़ की तरह नजर आने लगी. इस एक्सीडेंट में जो हुआ सो हुआ. एक्सीडेंट के बाद कार का जो हाल था सो तो हुआ ही. असल चौंकाने वाला नजारा कार के अंदर नजर आया, जिसे देखकर आप भी शायद यही कहेंगे ये किसी चमत्कार से कम नहीं है.

चकनाचूर हुई कार

फरहान सफदर नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से इस दिल दहलाने वाले एक्सीडेंट का वीडियो शेयर हुआ है. इस वीडियो में एक सड़क पर दिख रही है, जिसमें आगे कोई भारी भरकम सी गाड़ी खड़ी है, जिसमें टैंक भी लगा हुआ दिख रहा है. उसके ठीक पीछे एक सफेद रंग की कार नजर आ रही है. कार उस बड़ी सी गाड़ी से काफी दूरी पर रुकी हुई है, लेकिन अचानक जो हुआ उसे देखकर आंखों पर यकीन नहीं होगा. पीछे से एक हरे रंग का ट्रक आता है और कार को जोरदार धक्का मारता है. दो गाड़ियों के मुकाबले जरा सी दिखने वाली वो कार आगे खड़ी गाड़ी में घुस जाती है. हरे रंग के ट्रक वाला ड्राइवर इतने के बाद भी अपनी गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रख पाता. वो फिर से उस कार से टकराता है. उसके बाद कार का अगला हिस्सा आगे की गाड़ी में और पिछला हिस्सा हरे ट्रक से दबा दिखता है. कार पूरी तरह से चकनाचूर दिखाई देती है.

यहां देखें वीडियो

दिखा ऐसा 'चमत्कार'

इस हादसे को देखकर यही लगता है कि कार के अंदर जो भी है उसका बचना मुश्किल है, लेकिन अंदर का नजारा चौंकाने वाला है. कार को बाहर निकालने के बाद, गेट खोलने पर कार के अंदर बैठा शख्स ठीक नजर आता है. इसे करिश्मा ही कहा जा सकता है कि इस भयानक टक्कर के बाद भी उस शख्स को कुछ नहीं हुआ.

ये Video भी देखें:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car Accident, Viral Video, Shocking Accident, Viral Accident Video, Terrifying Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com