विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2020

एक दूल्हे के संग दो दुल्हनों ने लिए फेरे : एक गर्लफ्रेंड, दूसरी मम्मी-पापा की पसंद, Video देखें

मध्य प्रदेश के बैतूल में बहुत ही अनोखा नजारा देखने को मिला जिसमें एक दूल्हा दो दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में शादी रचा रहा था.

Also Read in
एक दूल्हे के संग दो दुल्हनों ने लिए फेरे : एक गर्लफ्रेंड, दूसरी मम्मी-पापा की पसंद, Video देखें
मध्य प्रदेश में यह अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी
भोपाल:

मध्य प्रदेश के बैतूल में बहुत ही अनोखा नजारा देखने को मिला जिसमें एक दूल्हा दो दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में शादी रचा रहा था. मामला बैतूल ज़िले के घोडाडोंगरी तहसील के सलैया गांव का है.  बीते 29 जून को एक युवक ने एक मंडप में अपनी प्रेमिका और मां-बाप ने जिस लड़की को उसके लिये चुना था उसके साथ सात फेरे लिये.  इस शादी में दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के साथ गांव के लोग भी शामिल हुए. ये इस इलाके का  पहला मौका था जब एक मंडप में दूल्हा एक और दो दुल्हन थीं.  बताया जा रहा है कि सलैया गांव के आदिवासी युवक संदीप उईके ने होशंगाबाद जिले की एक युवती सुनंदा और घोडाडोंगरी तहसील के कोयलारी गांव की एक अन्य युवती शशिकला से एक साथ विवाह किया.  संदीप भोपाल में आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था, इस दौरान होशंगाबाद जिले की युवती सुनंदा से उसकी दोस्ती हो गई. इधर घर वालों ने कोयलारी गांव की युवती के साथ उसका विवाह तय कर दिया. इस पर तीनों परिवारों में विवाद होने लगा.

ck01r6

 विवाद को दूर करने के लिए तीनों परिवारों एवं समाज के लोगों ने पंचायत बुलाई. इसमें फैसला लिया गया कि अगर दोनों लड़कियां युवक के साथ रहने के लिए तैयार हैं, तो दोनों की शादी इस लड़के से करा दी जाए. इस पर दोनों लड़कियां राजी हो गईं और युवक से शादी करने के लिए तैयार हो गईं. 

दूल्हे की मां सोनी बाई ने कहा बेटे ने दो दुल्हनों के साथ शादी की है तीनों परिवारों की रजामंदी से शादी हुई है सभी खुश हैं. वहीं एक पत्नी सुनंदा उइके का कहना था संदीप से स्कूल के समय से दोस्ती थी और शादी हो रही थी तब दूसरी लड़की भी आ गई तो हम दोनों ने संदीप के साथ एक ही मंडप में शादी रचाई. 

euvcrf78

वहीं शशिकला उइके ने कहा हम दोनों शादी से खुश हैं और अच्छे से रह रहे हैं. संदीप ने भी दोनों को खुश रखने का भरोसा दिलाते हुए कहा दोनों दुल्हन की रजामंदी और उनके परिवार की रजामंदी से शादी हुई है दोनों को हम खुश रखेंगे.

स्थानीय लोगो का कहना है कि केरिया गांव के युवक ने दो युवतियों के साथ एक सात फेरे लिए हैं. तीनों परिवारों ने मिलकर समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक करके निर्णय लिया है. लेकिन वीडियो सामने आने के बाद अब  स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आ गया है और मामले की जांच करने की बात कर रहा है. 

घोड़ाडोंगरी की तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा ने कहा एक युवक ने दो युवतियों से एक साथ शादी करने का मामला संज्ञान में आया था जिसको लेकर परिवार जनों से पूछताछ की गई है इस मामले में पुलिस को पत्र लिखकर अवगत कराएंगे और पुलिस इस मामले की जांच करेगी.

(अकील अहमद के इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh News, MP News, A Groom And Two Brides
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com