विज्ञापन
This Article is From May 04, 2020

बाइक लेकर गली में घुसा बंदर, बच्ची को पकड़ा और ले गया घसीटते हुए... देखें Shocking Video

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. एक बंदर बाइक चलाकर (Monkey Rides Bike) गली में घुसा और बच्ची को घसीटते हुए ले जाने की कोशिश करने लगा.

Also Read in
बाइक लेकर गली में घुसा बंदर, बच्ची को पकड़ा और ले गया घसीटते हुए... देखें Shocking Video
बाइक लेकर गली में घुसा बंदर, बच्ची को पकड़ा और ले गया घसीटते हुए...

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. एक बंदर बाइक चलाकर (Monkey Rides Bike) गली में घुसा और बच्ची को घसीटते हुए ले जाने की कोशिश करने लगा. लोग इस घटना को 'किडनेपिंग की कोशिश' बता रहे हैं. बच्ची घर के बाहर बैठी थी. तभी बंदर तेज रफ्तार में बाइक चलाकर पहुंचा और बच्ची को घसीटते हुए ले जाने लगा. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर बाइक चलाते हुए गली में घुसता है. उस वक्त एक बच्ची घर के बाहर बेंच पर बैठी थी. बंदर बाइक छोड़ते हुए सीधे बच्ची की गोद में गिरा और उसको पकड़कर ले जाने लगा. लोगों ने देखा और सड़क पर आ गए. बच्ची को कुछ दूर खींचने के बाद बंदर घबराकर भाग निकला. बच्ची उठी और जहां वो बैठी थी वहां जाकर फिर बैठ गई. 

इस वीडियो को अमेरिका के पूर्व बास्केटबॉल प्लेयर रेक्स चैपमैन ने शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे याद नहीं कि पहले मैंने बंदर को बाइक चलाते कब देखा था और बच्ची को किडनेप करने की कोशिश की थी.'

देखें Video:

इस वीडियो के अब तक 4.5 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 58 हजार से ज्यादा लाइक्स और 16 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. ट्विटर पर लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं...

रेडिट यूजर ने लिखा, 'बंदर को खिलौने की बाइक पर बिठाया गया था. उस बाइक में इंजन नहीं था और गाड़ी में एक रस्सी बंधी हुई थी. दरअसल, गाड़ी खींचकर चलाने वाली बाइक थी. जैसे ही मालिक ने रस्सी खींची तो वो बाइक दौड़ गई. बाइक पर बंदर भी मौजूद था. जैसे ही बाइक बच्ची के पास जाकर गिरी तो बंदर तनाव में आ गया. उसने बच्ची को खींचना शुरू कर दिया.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monkey, Viral Video, Monkey Grabs Toddler
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com