विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2020

Viral Video: पहाड़ की चोटी पर जाकर शख्स ने मारी बैकफ्लिप, सिंगर अदनान सामी बोले- 'महा मूर्खता...'

शख्स ने खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) किया, जिसको देखकर लोग घबरा गए. ट्विटर पर ये वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. पहाड़ की चोटी पर जाकर शख्स ने बैकफ्लिप मारी.

Also Read in
Viral Video: पहाड़ की चोटी पर जाकर शख्स ने मारी बैकफ्लिप, सिंगर अदनान सामी बोले- 'महा मूर्खता...'
पहाड़ की चोटी पर जाकर शख्स ने मारी बैकफ्लिप, देखें Viral Video

शख्स ने खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) किया, जिसको देखकर लोग घबरा गए. ट्विटर पर ये वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो काफी पुराना है, लेकिन इसे बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने मंगलवार को शेयर किया और लोगों से पूछा कि इस स्टंट की प्रशंसा की जाए या फिर इसे मूर्ख कहा जाए. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पहाड़ की चोटी पर जाकर स्टंट परफॉर्म कर रहा है. चट्टान के कोने में जाकर शख्स ने बैकफ्लिप मारी. शख्स ने शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहनी थी और इस स्टंट को पूरा किया. वो बैकफ्लिप मारकर वापिस जमीन पर खड़े हो गए. जैसे ही क्लिप खत्म होने लगी तो उन्होंने विक्ट्री साइन दिया. 

आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'बस ये सोच रहा था कि इस स्टंट की तारीफ की जाए या फिर मूर्ख माना जाए.' 

नीचे वीडियो देखें और कृप्या इस स्टंट को न करें. क्योंकि ये स्टंट एक्सपर्ट्स की देख-रेख में किया गया है. 

देखें Video:

इस वीडियो के अब तक 63 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही हजार से ज्यादा लाइक्स और 200 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. लोग इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ यूजर ने इसे खतरनाक स्टंट बताया तो किसी ने इस मूर्खता बताई.

सिंगर अदनान सामी ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन दिया. उन्होंने लिखा, 'एक्सपोर्ट क्वालिटी की महा-मूर्खता.'

अदनान की बात से लोग सहमत दिखे. लोगों ने ऐसे रिएक्शन दिए हैं...

पिछले साल इस वीडियो को टिकटॉक पर शेयर किया गया था, जिसके अब तक 30 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 24 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Backflip, Backflip On The Edge Of A Cliff
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com