यूएस के कैलीफोर्निया (California) के कोलिज़ीयम स्टेशन में बड़ा हादसा होने से बच गया. दिल दहला देने वाला ये वीडियो खूब देखा जा रहा है. प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा एक यात्री पटरियों पर गिर गया. उसी वक्त सामने से ट्रेन आ गई. बे एरिया रैपिड ट्रांजिट (BART) के कर्मचारी ने जान पर खेलकर यात्री की जान बचाई. ये घटना रविवार की है, लोग ऑकलैंड राइडर गेम देखने के बाद वापस लौट रहे थे. स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ये घटना रिकॉर्ड हो गई.
ये भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भगवानों को प्रदूषण से बचाने के लिए पहनाए मास्क
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
स्टेशन पर काम करने वाले कर्मचारी का नाम जॉन ओ'कॉनर है और वह शाम के वक्त भीड़ को नियंत्रित कर रहे थे. रेलवे कर्मचारी उस आदमी के करीब ही खड़ा था. जैसे ही शख्स पटरियों पर गिरा तो उसने तुरंत ही उसे बाहर निकाल लिया.
ये भी पढ़ें: बीच सड़क पर आराम कर रहा था कछुआ, हाथी ने आकर किया कुछ ऐसा... देखें Viral Video
इस वीडियो को सैन फ्रांसिस्को बे एरिया रैपिड ट्रांजिट ने शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है, ''हमारे हीरो जॉन ओ'कॉनर रविवार रात को कोलिज़ीयम स्टेशन पर एक आदमी की जान बचा रहा है. जॉन एक परिवहन पर्यवेक्षक हैं और उन्होंने 20 से अधिक वर्षों के लिए BART में काम किया है. उन्होंने शानदार तरीके से यात्री की जान बचाई.''
ये भी पढ़ें: यूपी सरकार के कर्मचारी हेलमेट लगाकर कर रहे हैं दफ्तर में काम, सामने आई चौकाने वाली वजह
देखें VIDEO:
Here is the dramatic platform video of our humble hero John O'Connor saving a man's life at the Coliseum station Sunday night. John is a Transportation Supervisor and has worked at BART for more than 20 years. An amazing rescue. pic.twitter.com/KrO75nqPYb
— SFBART (@SFBART) November 4, 2019
घटना के वक्त टोनी बदीला नाम के शख्स मौजूद थे, उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया, जहां घटना के बाद यात्री कर्मचारी को गले लगाकर शुक्रिया अदा कर रहा है.
This #BART worker just saved this man from falling onto the tracks as the train was approaching! Amazing!! pic.twitter.com/RX3zD36853
— Tony Badilla (@TonyBadilla) November 4, 2019
BART ने सीएनएन को बताया कि जब आदमी पटरियों पर गिरा तो वह नशे की हालत में था. इस वीडियो के अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. लोग कर्मचारी की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''आज का सुपरहीरो, लोगों में इस तरह की इंसानियत होनी चाहिए.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं