विज्ञापन

बाबा बर्फानी के दरबार में सजा 56 भोग, भक्ति का नजारा देख भावुक हुए श्रद्धालु, वीडियो वायरल

अमरनाथ यात्रा के दौरान बाबा बर्फानी को 56 भोग का प्रसाद अर्पित करने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. श्रद्धालु भक्ति और श्रद्धा से भरे इस दृश्य की खूब सराहना कर रहे हैं.

बाबा बर्फानी के दरबार में सजा 56 भोग, भक्ति का नजारा देख भावुक हुए श्रद्धालु, वीडियो वायरल
अमरनाथ यात्रा में 56 भोग ले जाते श्रद्धालु
सोशल मीडिया

अमरनाथ यात्रा के बीच बाबा बर्फानी की भक्ति से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ श्रद्धालु बाबा के लिए 56 भोग का प्रसाद ले जाते दिखाई दे रहे हैं. प्रसाद की भव्य व्यवस्था और श्रद्धा का यह दृश्य लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वीडियो देखने के बाद भक्त कमेंट बॉक्स में अपनी आस्था भी जाहिर कर रहे हैं.

बाबा बर्फानी को श्रद्धालु ने लगाया 56 भोग

इस वीडियो को shubham_61616161 नाम से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वायरल वीडियो में बाबा बर्फानी के लिए अलग-अलग तरह के व्यंजन और मिठाइयों से सजा 56 भोग का प्रसाद दिखाई दे रहा है. श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव से भगवान भोलेनाथ को यह प्रसाद अर्पित करने के लिए ले जाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में भक्ति और सेवा का माहौल साफ दिखाई दे रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो शेयर होने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया. बड़ी संख्या में लोग इसे देख रहे हैं और बाबा बर्फानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे भक्ति और समर्पण का सुंदर दृश्य बताया.

वीडियो पर लोगों ने दिया रिएक्शन

वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि जय बाबा अमरनाथ बर्फानी शंकर भगवान जी की जय. दूसरे यूजर ने कमेंट किया,'जय बाबा बर्फानी, भूखे को अन्न और प्यासे को पानी. 'वहीं कई अन्य लोगों ने 'जय बाबा बर्फानी' और 'हर-हर महादेव' लिखकर अपनी आस्था व्यक्त की. कई यूजर्स ने दिल वाले इमोजी शेयर कर भी वीडियो की सराहना की.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का ट्वीट, असम ने रचा नया इतिहास, पहली बार बनी माचा टी, 3000 रुपये किलो ब‍िकी

यह भी पढ़ें: रात 12:30 बजे मुंबई लोकल में सफर, महिला ने बताया उन्हें देर रात में भी क्यों महसूस होता सेफ

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के बीच लंगर में घुस आया भालू, कैमरे में कैद हुआ नजारा, वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Barfani, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com