Giant Snake Cave In Thailand: किसी पुराने खंडहर या गुफा में अंदर जाना हो तो एक डर जरूर लगता है कि, बरसों से वीरान पड़े उस स्थान पर सांप जैसा कोई खतरनाक जीव जरूर हो सकता है, लेकिन ट्विटर पर जो गुफा इन दिनों वायरल हो रही है, वो आपकी इस कल्पना से भी कहीं ज्यादा खतरनाक है. गुफा में अंदर सांप होगा या नहीं ये तो कहा नहीं जा सकता, लेकिन गुफा को देखकर सामने किसी विशालकाय और भयानक एनाकोंडा के होने का अहसास आपको जरूर होगा.
कभी देखी है ऐसी अद्भुत गुफा
द अनेक्सप्लेंड नाम के ट्विटर हैंडल ने इस अद्भुत गुफा के कुछ पिक्स शेयर किए हैं, जिसे देखकर पहली नजर में ऐसा ही अहसास होगा कि, कोई विशालकाय एनकोंडा जैसा सांप सामने आ गया हो. गुफा का सिर्फ मुंह ही बड़े सांप जैसा नहीं है, बल्कि इसकी आसपास की चट्टानों का पैटर्न भी ऐसा है, जैसे सांप की केचुली यानी स्किन पर दिखाई देनी वाली स्केल्स होती हैं. ट्विटर हैंडल के मुताबिक, ये गुफा थाईलैंड में है. ट्विटर पर वायरल हो रही भयानक गुफा की इन तस्वीरों को देखकर यूजर्स को भी एनाकोंडा की ही याद आ रही है. खबर लिखे जाने तक गुफा की इन तस्वीरों को 256.4K व्यूज मिल चुके थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें पोस्ट
Cave in Thailand looks like a giant petrified snake pic.twitter.com/1cnkgGEk1t
— The Unexplained (@Unexplained) August 19, 2023
गुफा से जुड़ी मान्यता
ये गुफा थाईलैंड के पूर्वोत्तर हिस्से में बुएंग कान नाम के प्रांत में स्थित है. यहां स्थित नागा गुफा नाम के गुफा समूह में से ये एक गुफा है, जो सचमुच सांप की तरह नजर आती है. इसकी इस बनावट के चलते गुफा से अलग-अलग कहानियां भी जुड़ी हैं. एक कहानी या मान्यता के मुताबिक, स्थानीय लोगों का मानना है कि इसी गुफा की वजह से उनके क्षेत्र में पर्याप्त बारिश होती है. इस वजह से लोग इस गुफा को यहां शुभ मानते हैं. हालांकि, ये सभी किंवदंतियां ही हैं. इनका कोई ठोस प्रमाण कहीं नहीं मिलता है.
ये भी देखें- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हवाई अड्डे पर आए नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं