दुनिया में सचमुच अनोखे लोगों की कमी नहीं है, ऐसे लोग जिनके अनूठे शौक हैं. आपने मेले में मौत का कुआ और आग का दरिया तो देखा होगा लेकिन क्या कभी किसी दूल्हा दुल्हन को अपने शरीर में आग लगा कर स्टंट करते देखा है. आग के चारों ओर घूम कर फेरे लेने से शादी पूरी होती है ऐसा तो सब जानते हैं, लेकिन एक जोड़ा ऐसा है जिसने शादी की रस्में पूरी करते हुए खुद को ही आग लगा दी और लोगों को चौंका दिया. इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग अपने-अपने मोबाइल पर वीडियो बनाते नजर आए. वहीं वीडियो के सामने आने के बाद नेटिजन्स की दिलों की धड़कन भी बढ़ गई हैं.
आग में लिपटे दूल्हा-दुल्हन
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी को तैयार दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे का हाथ थामे खड़े होते हैं, इतने में उनके शरीर में आग लगा दी जाती है और वह मुस्कुराते हुए उस आग के साथ एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले वॉक करने लगते हैं. दुल्हन ने सफेद कलर का गाउन पहना हुआ है, जिसके पीछे के हिस्से में आग की लपटे उठती साफ नजर आती हैं. वहीं दूल्हा कोट पैंट में आग के साथ लिपटा दिखता है. दोनों ऐसे शान से चलते हैं जैसे आग उनपर कोई असर ही न डाल रही हो. वीडियो को देखने वालों की आंखें तो फटी की फटी रह जाती हैं और मन में डर सताता रहता है कि कहीं कोई घटना न घट जाए. हालांकि ऐसा कुछ नहीं होता और दूल्हा-दुल्हन सुरक्षित रहते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Shaadi mein Aaag.....☺️☺️☺️☺️
— Rupin Sharma (@rupin1992) June 9, 2022
Doctrination by FIRE ☺️☺️☺️ pic.twitter.com/HLVjoRIELQ
आईपीएस अधिकारी ने किया शेयर
इस रोमांचक वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर पेज से शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, शादी में आग. इस वीडियो पर यूजर्स बड़े ही मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, भाई 2 महीने बाद खुद ही लग जाती. वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, जमाना बदल गया है, शादी से पहले ही आग. हालांकि एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए बताया कि ये दोनों स्टंट आर्टिस्ट हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं