विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2022

VIRAL: फोटोग्राफर ने दुल्हन के साथ की ऐसी हरकत की आग बबूला हुआ दूल्हा, फिर जो हुआ उसे देख लोट पोट हुई दुल्हन 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की फोटोग्राफ शादी में ऐसी हरकत कर देता है.

VIRAL: फोटोग्राफर ने दुल्हन के साथ की ऐसी हरकत की आग बबूला हुआ दूल्हा, फिर जो हुआ उसे देख लोट पोट हुई दुल्हन 
फोटोग्राफर ने दुल्हन के साथ की ऐसी हरकत की आग बबूला हुआ दूल्हा
नई दिल्ली:

शादी के सीजन में दूल्हा दुल्हन के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. शादी में बाराती भी खूब चार चांद लगा रहे हैं. वहीं हाल ही में एक ऐसा वीडियो आया है जहां दूल्हा शादी में खुश नहीं बल्की आग बबूला हो रहा है. जी हां, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की वरमाला के बाद दुल्हन का फोटोशूट चल रहा होता है. जिसके बाद ही दूल्हा अपना आपा खो देता है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. 

दूल्हा शादी के बाद ही नहीं शादी के पहले भी अपनी वाइफ के लिए पोजेशिव होता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यही देखा जा सकता है. इस वीडियो देख सकते हैं कि वरमाला के बाद फोटोग्राफर दूल्हन का फोटोशूट करता है. वहीं फोटो क्लिक करते करते वे दुल्हन को पोज़ बताने के लिए उसका मुंह सीधा करता है. इतने में ही दूल्हा आग बबूला होकर फोटोग्राफर के सिर पर मार देता है. वहीं पास खड़ी दुल्हन ये सब देख अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाती है. वह स्टेज पर ही जोर जोर से हंसने लगती है. 

इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं. वहीं यूजर्स कमेंट करते थक नहीं रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है दूल्हे से ज्यादा दुल्हन स्वैग में है. तो वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा छा गए गुरू. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा अगली बार फोटोग्राफर कहीं नहीं जाएगा.

VIDEO: IIFA रॉक्स में फॉर्मल आउटफिट में दिखें फरदीन खान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Groom Wedding Video, Groom Slapped Video, Bride Funny Video Viral, Bride Latest Video, Funny Wedding Video Viral, Bride Dance Video Viral, Groom Latest Video, Indian Wedding, Wedding Photographer, Wedding Photographer Funny Video, Groom Angry, Bride Funny Vdieo, Trending Video, शादी में दूल्हा हुआ आग बबूला, दुल्हन का वीडियो वायरल, Groom And Bride
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com