अपने फिल्मी करियर में गोविंदा ने दिवंगत बॉलीवुड एक्टर कादर खान के साथ काफी काम किया. चाहे वो कुली नंबर 1 हो या दूल्हे राजा, हीरो नंबर 1 या दीवाना मस्ताना कई फिल्मों में वे साथ नजर आए जिसने उन्हें सुपरहिट कॉमेडी जोड़ी बना दिया. हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंदा ने याद किया कि कैसे खान एक बार उन पर गुस्सा हो गए थे और सेट पर खाना खाने को लेकर उनके बीच बहस हो गई थी, जबकि गोविंदा सुबह 7 बजे से सेट पर थे। आगे पढ़ें!
गोविंदा हाल ही में मुकेश खन्ना के साथ उनके YouTube चैनल भीष्म इंटरनेशनल पर बातचीत कर रहे थे. इंटरव्यू के दौरान राजा बाबू एक्टर ने पुराने समय के बारे में बात करते हुए दिग्गज बॉलीवुड एक्टर कादर खान के साथ अपनी यादों का जिक्र किया. उन्होंने खान के साथ हुई तीखी बहस को याद किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हसीना मान जाएगी एक्टर ने खुलासा किया, “मैं सुबह 7 बजे से शूटिंग के लिए तैयार था. मैं बैठा हूं, इंतजार कर रहा हूं, 12 बजकर 10 मिनट पर शॉट लगाया है तो मैंने खाना ऑर्डर कर दिया. उस समय उनके को-स्टार कादर खान आए और उनसे पूछा कि क्या यह लंच खाने का समय है. उन्होंने गोविंदा से कहा कि वह खाना छोड़कर शॉट दें. हालांकि एक्टर ने उनसे कहा कि वह सुबह से इंतजार कर रहे हैं और अब उन्हें भूख लगी है. इसलिए, वह खाने के बाद काम पर लौटेंगे. गोविंदा ने भी खान से खाने में शामिल होने के लिए कहा. जल्द ही दोनों में बहस हो गई.
चूंकि गोविंदा ने हार नहीं मानी इसलिए खान ने गुस्से में उनसे कहा कि उन्होंने लोगों को कहते सुना है कि गोविंदा इन दिनों मुश्किल में हैं. “क्या आप किसी से नहीं डरते?” खान ने फिर अपने कोस्टार से पूछा. इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह केवल भगवान से डरते हैं और खान से उनका इंतजार करने के लिए कहा. गोविंदा ने बताया, "तो बहुत गली-वाली दी मुझे. ऐसे कभी देते नहीं थे. मुझे बहुत प्रेम करते थे. मुझ पर उनकी बहुत कृपा रही."
इससे नाराज होकर खान गोविंदा के बिना ही शूटिंग करने चले गए. हालांकि शूटिंग के दौरान वह अचानक लापता हो गए. लौटने के बाद दिवंगत एक्टर ने गोविंदा के हाथों को चूमा और उनसे कहा कि उनमें कुछ तो है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं