विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2024

VIDEO: जब बीच सड़क पैसे उड़ाने लगा Youtuber, लूटने के लिए भीड़ में हो गई मारपीट

हैदराबाद में एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने ये स्टंट किया है. इन्फ्लुएंसर ने कुकटपल्ली क्षेत्र की व्यस्त सड़क पर पैसे के बंडलों को हवा में उछालते हुए रील बनाई है, जिसके बाद लोग पैसा इकट्ठा करने के लिए होड़ में लग गए, और वहां अफरा-तफरी मच गई.

VIDEO: जब बीच सड़क पैसे उड़ाने लगा Youtuber, लूटने के लिए भीड़ में हो गई मारपीट
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते के बाद हम पूरी तरह से हैरान हो जाते हैं. आजकल देखा जा सकता है कि लोग वायरल होने के लिए कुछ से कुछ करते हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अचानक रोड पर आता है और नोट उड़ाने लगता है. इस हरकत के बाद लोग पैसे लूटने लगते हैं. इस वजह से सड़क पर कई गाड़ियां खड़ी हो जाती हैं.

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए किए गए इस स्टंट की सोशल मीडिया पर कई लोगों ने निंदा की है. लोगों ने सामग्री निर्माता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिसकी पहचान पावर हर्ष उर्फ ​​महादेव के रूप में की गई है, जिसे ऑनलाइन "its_me_power" के नाम से जाना जाता है.

वीडियो देखें

वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि कैसे यूट्यूबर ने ऐसे स्टंट के जरिए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. इस वीडियो के जरिए युवक ने लोगों को अपने चैनल को फॉलो करने को भी कहा.

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- इस तरह की हरकत से किसी की जान भी जा सकती है. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये सस्ती लोकप्रियता है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Youtuber, YouTuber Throws Money, Viral Video, Social Media Viral Video Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com