विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2024

वाराणसी की गैस एजेंसी में डकैती, 147 सिलेंडर लेकर बदमाश फरार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस रख रही नजर

हाल ही में वाराणसी में बदमाश एक साथ 147 सिलेंडर लेकर फरार हो गए. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

वाराणसी की गैस एजेंसी में डकैती, 147 सिलेंडर लेकर बदमाश फरार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस रख रही नजर
वाराणसी की गैस एजेंसी से 147 सिलेंडर लेकर बदमाश फरार, लूट के इस मामले ने इलाके में मचाया हड़कंप

वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित गैस सिलेंडर एजेंसी से कथित तौर पर बदमाश 147 गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी पुष्टि की और कहा कि घटना लूट की है या चोरी की, इसकी जांच की जा रही है. 

गैस एजेंसी में डकैती

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर सत्तारूढ़ दल पर तंज कसते हुए कहा कि, भाजपा ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लतीफा बनाकर छोड़ दिया जो गंभीर रूप से निंदनीय है. वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव स्थित गैस सिलेंडर एजेंसी से शनिवार की रात बदमाश 147 गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए.

गैस सिलेंडर ले उड़े चोर

गोमती जोन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रमोद कुमार ने बताया कि, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव स्थित गैस सिलेंडर एजेंसी से शनिवार की रात बदमाशों द्वारा 147 गैस सिलेंडर उठा ले जाने की सूचना मिली है. उन्होंने कहा कि यह लूट है या चोरी इसकी अभी जांच की जा रही है. डीसीपी ने कहा कि गार्ड ने चाकू दिखाकर लूट की बात बताई है उसके सिर पर चोट लगी है, परंतु चोट पुरानी लग रही है. उन्होंने कहा कि गॉर्ड को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और आस पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जा रही है.

सिलेंडरों की लूट

इस बीच घटना को लेकर रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक जारी किया. उन्होंने कहा, 'देश के प्रधान संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भरे हुए 147 सिलेंडरों की गन पॉइंट पर लूट की खबर चौंकाने वाली है.' यादव ने कहा, 'जनता आपस में भाजपा सरकार का मज़ाक़ उड़ाते हुए पूछ रही है कि ये लुटेरे जाते-जाते कहीं ये कहकर तो नहीं गये हैं कि 'होली-दिवाली' का मुफ़्त सिलेंडर का वादा भाजपा सरकार ख़ुद पूरा करेगी या उसको भी इसी तरह ही.' सपा प्रमुख ने आरोप लगाया, 'भाजपा ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लतीफ़ा बनाकर छोड़ दिया. गंभीर रूप से निंदनीय.'

ये भी देखें:-जंगल में नाच रहे मोर पर नागिन ने मारा झपट्टा

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cylinder Stolen From Gas Agency, Cylinder Robbery, 147 Cylinders From The Gas Agency, Gas Cylinder Chori, Gas Agency Robbery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com