विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

Valentine's Day पर अनोखा बदला, कॉकरोच को दें Ex का नाम और फिर खुद जानवर को खिलाएं

यह ट्रेंड सिर्फ पोलैंड तक सीमित नहीं है. अमेरिका के ब्रॉन्क्स ज़ू ने भी वैलेंटाइन डे पर इसी तरह की पेशकश की है. ज़ू ने कहा कि लोग अपने खास व्यक्ति या Ex के नाम पर मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच का नाम रख सकते हैं.

Valentine's Day पर अनोखा बदला, कॉकरोच को दें Ex का नाम और फिर खुद जानवर को खिलाएं

Valentine's Day आ रहा है, ऐसे में कई लोग इस बार भी अकेले रहने वाले हैं. इनमें से ज्यादातर लोग वो होंगे जिनका हाल-फिलहाल में भी ब्रेकअप हुआ हो. अगर आप भी उन्हीं में एक हैं तो ये स्टोरी पढ़कर आपको मज़ा आने वाला है. दरअसल, पोलैंड का एक चिड़ियाघर लोगों को मौका देता है कि वे अपने Ex के नाम पर एक कॉकरोच का नाम रखें और फिर अपने उससे रिवेंज लें. इसी वजह से ये ज़ू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये है पोलैंड के ओरिएंटेरियम ज़ू, जिसने साल 2023 में इस मज़ेदार अभियान की शुरुआत की थी. इस ज़ू ने पहली बार लोगों को यह मौका दिया कि वे मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच (बड़े कॉकरोच) को अपने Ex के नाम पर गोद लें और फिर उसे मीरकैट को खिलाया जाए. लोगों को यह आइडिया इतना पसंद आया कि इस साल वैलेंटाइन डे पर इस कैंपेन को दोबारा लॉन्च किया गया है. 

यानी जब दुनिया भर में लोग वैलेंटाइन डे को प्यार और रोमांस के साथ मनाने की तैयारी कर रहे हैं, उसी बीच इस चिड़ियाघर ने टूटे दिल वालों के लिए एक बेहद अनोखा और मज़ेदार ऑफर पेश किया है. इन चिड़ियाघरों ने लोगों को मौका दिया है कि वे अपने Ex के नाम पर एक कॉकरोच का नाम रखें और साथ ही जानवरों की देखभाल के लिए दान भी करें.

Latest and Breaking News on NDTV

रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति 50 ज़्लॉटी यानी लगभग 1,290 रुपये खर्च करता है, तो वह एक मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच को अपने Ex के नाम पर गोद ले सकता है और बदले में उसे एक डिजिटल सर्टिफिकेट मिलता है. जो लोग थोड़ा और आगे जाना चाहते हैं, उनके लिए 150 ज़्लॉटी यानी करीब 3,870 रुपये का पैकेज है, जिसमें कॉकरोच के “अंतिम सफर” की फोटो भी दी जाती है. वहीं, सबसे ज़्यादा बदला लेने वालों के लिए VIP पैकेज है, जिसमें 300 ज़्लॉटी यानी लगभग 7,740 रुपये खर्च कर के वे ज़ू की निगरानी में खुद उस कॉकरोच को मीरकैट को खिला सकते हैं.

यह ट्रेंड सिर्फ पोलैंड तक सीमित नहीं है. अमेरिका के ब्रॉन्क्स ज़ू ने भी वैलेंटाइन डे पर इसी तरह की पेशकश की है. ज़ू ने कहा कि लोग अपने खास व्यक्ति या Ex के नाम पर मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच का नाम रख सकते हैं. पोस्ट में मज़ेदार अंदाज़ में बताया गया कि नर कॉकरोच अपने साथी के लिए लड़ते हैं और जो पहले जीतता है, वही दिल जीत लेता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Valentine, Valentines Day, Cockroach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com