हर साल लाखों एस्पिरेंट्स अपनी किस्मत और लक को आजमाते हुए 'संघ लोक सेवा आयोग' यानि की UPSC के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं. इसके लिए उम्मीदवार रात-दिन एक कर के सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हटते. ये तो हम सभी जानते हैं कि, इस परीक्षा को पास करने के लिए प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्का की हर कसौटी से होकर गुजरना होता है, ये रास्ता हर किसी के लिए आसान हो ये मुमकिन नहीं है. एग्जाम में पूछे गए सवाल कई बार उम्मीदवार के चेहरे पर राहत की मुस्कान बनते हैं, तो कभी कुछ सवाल ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर कैंडिडेट्स माथा पकड़ लेते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर UPSC से जुड़े सवाल वायरल होते रहते हैं, जो कई बार आसान, तो कई बार लोगों को कंफ्यूज कर देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही सावल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस सवाल को भारतीय प्रशासनिक सेवा' (IAS) अधिकारी जितिन यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यूपीएससी एथिक्स का सवाल. कौन सा वाहन पहले जाना चाहिए? एथिक्स सिलेब्स के अनुसार, सभी 4 वाहनों को स्पष्टीकरण के साथ पहले से आखिरी तक व्यवस्थित करें.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां देखें पोस्ट
#UPSC Ethics Question
— Jitin Yadav (@Jitin_IAS) August 8, 2023
Which vehicle should go first?
Arrange all 4 from first to last with explanation as per Ethics syllabus. pic.twitter.com/Dn1KPoHsHC
8 अगस्त को शेयर किए गए इस पोस्ट को अब तक 304.8K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 3 हजार से ज्यादा लोगों ने पोस्ट को लाइक किया है. पोस्ट पर पूछे गए सवाल पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते हुए अपना जवाब दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सबसे पहले एंबुलेंस, दूसरे नंबर पर फायर इंजन, तीसरे पर पुलिस कार और आखिर में प्रेसिडेंटल कार.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पहले नंबर पर फायर इंजन, दूसरे नंबर पर पुलिस कार, तीसरे पर एंबुलेंस और आखिर में प्रेसिडेंटल वाहन.'
ये भी देखें- पापराज़ी के कैमरे के सामने पोज देने के अनुरोध पर कियारा आडवाणी ने क्या कहा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं