विज्ञापन

UPSC इंटरव्यू में टॉपर अनुज अग्निहोत्री से ज्यादा नंबर 62वीं रैंक वाली महिला के, फिर कैसे पिछड़ गई?

UPSC Interview Score: संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों के स्कोर जारी किए गए हैं, जिनमें इंटरव्यू और लिखित परीक्षा के नंबर शामिल हैं. इंटरव्यू में उन उम्मीदवारों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिनकी रैंक टॉप-50 से बाहर है.

UPSC इंटरव्यू में टॉपर अनुज अग्निहोत्री से ज्यादा नंबर 62वीं रैंक वाली महिला के, फिर कैसे पिछड़ गई?
UPSC Interview Score: इंटरव्यू में 62वीं रैंक वाली महिला ने मारी बाजी

UPSC Marksheet: UPSC के रिजल्ट के बाद अब संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से तमाम उम्मीदवारों के नंबर भी जारी कर दिए गए हैं. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन्हें देखा जा सकता है. इस बार सबसे ज्यादा नंबर हासिल कर राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी टॉप किया है. हालांकि इंटरव्यू के नंबर देखें तो किसी और ने ही बाजी मारी है. यूपीएससी एग्जाम निकालने के बाद इंटरव्यू को ही सबसे आखिरी और मुश्किल स्टेप माना जाता है, इसी आखिरी परीक्षा में एक महिला ने बाजी मारी है. सबसे खास बात ये है कि इस महिला की रैंक 62वीं है. 

कैसे जुड़ते हैं नंबर?

सबसे पहले ये जान लेते हैं कि यूपीएससी के फाइनल रिजल्ट में नंबर किस आधार पर जुड़ते हैं. सिविल सर्विस के लिए यूपीएससी की तरफ से सबसे पहले प्री एग्जाम लिया जाता है, इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स यानी मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलता है. जो लोग मेन्स भी क्लियर कर देते हैं, उन्हें UPSC के हेडक्वार्टर में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. 

ये वही इंटरव्यू है, जिसे देने में कई लोगों की हवा टाइट हो जाती है. इसमें पूरा पैनल बैठा होता है और सवालों की ऐसी बारिश होती है कि कई कैंडिडेट्स घबरा जाते हैं. यही वजह है कि कोचिंग संस्थानों में इसकी अलग से प्रैक्टिस करवाई जाती है.

कुल कितने नंबर?

  • सभी को मिलाकर कुल 2,025 अंकों में से उम्मीदवारों को नंबर दिए जाते हैं
  • लिखित परीक्षा के कुल 1,750 नंबर होते हैं
  • इंटरव्यू के कुल 275 नंबर होते हैं 

इंटरव्यू में टॉपर्स के कितने नंबर?

UPSC की तरफ से प्री, मेन्स और इंटरव्यू के नंबर जारी किए गए हैं. जिनमें यूपीएससी टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री को कुल 1,071 नंबर मिले हैं. उन्हें लिखित परीक्षा में 867 अंक और इंटरव्यू में 204 नंबर मिले हैं. वहीं राजेश्वरी सुवे एम ने कुल 1,067 नंबर हासिल कर दूसरी रैंक हासिल की है. इसमें उनके लिखित परीक्षा के 865 और इंटरव्यू के 202 नंबर शामिल हैं.

62वीं रैंक लाने वाली तेजस्विनी सिंह के कितने नंबर?

टॉपर्स के इंटरव्यू के नंबर तो हमने आपको बता दिए, लेकिन इंटरव्यू वाले पार्ट में जिस महिला ने टॉप किया है, उनका नाम तेजस्विनी सिंह है. तेजस्विनी ने इंटरव्यू में सबसे ज्यादा 225 नंबर हासिल किए हैं. हालांकि लिखित परीक्षा में उनके 782 नंबर हैं, यही वजह है कि उनकी रैंक टॉप-50 से बाहर है. उनके बाद इंटरव्यू में सबसे ज्यादा नंबर लाने वाली अंजना बी हैं, जिनकी रैंक 222 है. उन्हें इंटरव्यू में कुल 220 नंबर मिले हैं. तीसरे नंबर पर सौरभ शर्मा (218) और चौथे नंबर पर कोमल मावी (216) हैं. 

हालांकि ये सिर्फ इंटरव्यू के नंबर हैं, क्योंकि लिखित परीक्षा के नंबर्स जुड़ने पर ही रैंकिंग तय होती है, ऐसे में इन उम्मीदवारों ने भले ही इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन किया हो, लेकिन ओवरऑल नंबर कम आए हैं. 

UPSC सिविस सर्विस टॉपर अनुज अग्निहोत्री ने इतने नंबर लाकर किया टॉप, आयोग ने जारी किए फाइनल मार्क्स

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC Interview Score, Upsc Interview Marks, Topper Anuj Agnihotri In UPSC Interview Marks, TEJASWINI SINGH Top In UPSC Interview, UPSC CSE Result 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com