उत्तर प्रदेश के बरेली से ऐसी खबर आई जिसने सुनकर हर कोई हैरान है. एक रिक्शा चालक ने फेसबुक पर आईपीएस नुरूल हसन की फोटो लगाई और देखते ही देखते तीन हजार से ज्यादा लड़कियों ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज डाली. फिर क्या था रिक्शेवाले ने आईपीएस की तस्वीर के पीछे छिपकर लड़कियों से खूब चैट की और अपने चंगुल में फंसा लिया. रिक्शा चालक का नाम जावेद है. उसकी उम्र 52 है. पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस के सामने इस बात का खुलासा किया. आपको बता दें कि रिक्शेवाले ने जिस नुरूल हसन की फोटो फेसबुक डीपी के तौर पर लगाई थी वह 2015 बैच के IPS अधिकारी हैं. उनके IPS बनने की कहानी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी.
इस आईएएस अधिकारी पर लगा दो शादियां करने का आरोप, निलंबित किया गया
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बहरहाल, जावेद को बरेली के इज्जतनगर पुलिस थाने लाया गया. उसने बताया- 'मेरा फेसबुक अकाउंट है, जिसमें करीब 500 दोस्त थे. मैंने जैसे ही प्रोफाइल फोटो पर आईपीएस नुरूल हसन की फोटो लगाई तो खूब फ्रेंड रिक्वेस्ट आईं. कुछ ही दिन में मेरे अकाउंट में 5 हजार दोस्त हो गए, जिसमें करीब 3 हजार दोस्त लड़कियां थीं.' देश के हर कोने से उसे शादी के प्रस्ताव आने लगे. लड़कियों को लगता था कि वो आईपीएस नुरूल हसन से बात कर रही हैं.
मुश्किलों की गलियों से निकल कर सफलता की मंजिल हासिल करने वाले IPS की कहानी
जावेद के परिवार में उसकी पत्नी और एक जवान बेटा भी है. पत्नी भी पति की हरकतों से काफी परेशान थी. इसी हरकतों के चलते पत्नी जावेद के कई फोन तोड़ चुकी है. लेकिन जावेद तब भी चैट पर लड़कियों से बातें करता रहा.
आईपीएस की पत्नी ने खरीदा 22 लाख का फर्नीचर, नहीं दिए पूरे पैसे तो हुआ कुछ ऐसा
52 वर्षीय जावेद हाई स्कूल फेल है, लेकिन उसे थोड़ी बहुत अंग्रेजी आती थी. उसे फेसबुक चैट में अंग्रेजी का फायदा हुआ और लड़कियों से बात करना शुरू कर दिया. पुलिस ने जब जावेद के मोबाइल पर फेसबुक चैट देखी तो वो भी हैरान रह गई. कई लड़कियों को वो शादी के लिए भी कह चुका था. वह लड़कियों को आई लव यू के मैसेज भी भेजा करता था. लड़कियां भी उसे आई लव यू इमोजी भेजती थीं. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया गया है. जावेद को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं