अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में समुद्र के किनारे बने एक बीच हाउस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स इसे जलवायु परिवर्तन की एक खतरनाक झलक बता रहे हैं. वीडियो में समुद्र के किनारे बने इस बीच हाउस को धीरे-धीरे लहरों में समाते देखा जा रहा है. वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे. वहीं वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
Cape Hatteras National Seashore (Seashore) has confirmed that an unoccupied house at 24265 Ocean Drive, Rodanthe, N.C. collapsed this afternoon. This is the second unoccupied house collapse of the day at the Seashore. Read more: https://t.co/ZPUiklQAWA pic.twitter.com/OMoPNCpbzk
— Cape Hatteras National Seashore (@CapeHatterasNPS) May 10, 2022
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वायरल हो रहे इस वीडियो में लकड़ी की बल्लियों के सहारे खड़े एक बीच हाउस को देखा जा रहा है, जो समुद्र के किनारे बना हुआ है. वीडियो में आगे समुद्र की तेज लहरों में बीच हाउस को समाते देखा जा रहा है. वीडियो हर किसी को हैरत में डाल रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को केप हेटेरस नेशनल सीहोर (Cape Hatteras National Seashore) के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 14.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं, वीडियो को ट्वीट किए जाने के बाद इसे कई लोगों ने रिट्वीट करते हुए कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं.
मुंबई में बीच सड़क पर पुलिस वाले ने दिखाया अपना हुनर, Video देख खो जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ यूजर ने कहा, 'सरकार को इस तरह से समुद्र के किनारे हो रहे निर्माण को रोकना चाहिए और उसे प्रतिबंधित कर देना चाहिए. जिससे की भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके और समुद्र के प्रदूषण को भी रोका जा सके.' वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी परेशान और हैरान नजर आ रहे हैं.
देखें वीडियो- मुंबई में पति रणबीर के संग दिखी आलिया भट्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं