विज्ञापन

100 साल पुराने घर में सीढ़ी के नीचे मिला पुराना पेंट का बदबूदार डिब्बा, खोला तो चौंक उठा कपल

Viral News: मुश्किल वक्त में किस्मत कब और कैसे दरवाजा खटखटा दे, कोई नहीं जानता. कुछ ऐसा ही हुआ एक कपल के साथ, जिन्हें अपने 100 साल पुराने घर के तहखाने से 1970 के दशक का कैश मिला.

100 साल पुराने घर में सीढ़ी के नीचे मिला पुराना पेंट का बदबूदार डिब्बा, खोला तो चौंक उठा कपल
पेंट के डिब्बे में छिपा था 1970 का 'खजाना', यूके के कपल की रातोंरात चमकी किस्मत
AI

Hidden Cash Old House: सोचिए क्या हो जब घर में तंगी का माहौल हो...आमदनी का कोई जरिया न दिख रहा हो और ऐसे समय में अगर अचानक से पैसों से भरा डिब्बा मिल जाए, तो इसे 'लक बाय चांस' कहना गलत नहीं होगा. ये किसी फिल्म के सीन जैसा लग रहा है, लेकिन ब्रिटेन में रहने वाली लुईसा और उनके पति डैन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जिसके बाद तो जैसे उनकी दुनिया ही बदल गई. UK में इस कपल को उस वक्त लाइफ का सबसे बड़ा सरप्राइज मिला, जब उन्हें अपने पुराने घर में छिपा हुआ कैश मिला. पेंट के एक पुराने डिब्बे में मिले इस कैश का वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

कीड़े मकोड़ों के बीच छिपा था 70 के दशक का 'खजाना' (Old Paint Can Was Hiding Cash)

Newsweek की खबर के मुताबिक, कपल 1900 से भी पहले बने एक पुराने घर में रहते हैं और काफी वक्त से सीढ़ियों के नीचे बंद पड़ी जगह को लेकर उनके दिमाग में कई ख्याल उमड़ रहे थे. एक दिन जब उन्होंने उस दीवार को हटाया तो अंदर कोयले के टुकड़ों के बीच एक जंग लगा पुराना खराब पेंट का डिब्बा मिला. इस गंदे पेंट के डिब्बे पर कीड़े मकोड़े चल रहे थे और उसमें से अमोनिया जैसी तेज स्मेल आ रही थी. अंदर क्या था ये पक्का नहीं होने के कारण कपल ने महीनों तक उसे हाथ नहीं लगाया, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यही गंदा अजीब सा बदबूदार पेट का डिब्बा इस कपल की जिंदगी से परेशानी के बादल छांट देगा.

Latest and Breaking News on NDTV

फिर एक दिन हिम्मत करके कपल ने पेंट का डिब्बा खोलने का फैसला किया. उन्होंने फोन का कैमरा ऑन किया और डिब्बे का ढक्कन खोल दिया और फिर जो सामने आया उसे देखकर उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं. हैरानी की बात तो ये थी कि उस डिब्बे के अंदर से कपल को 1970 के दशक की ब्रिटिश करेंसी की गड्डियां मिलीं, जिनकी कीमत कीमत 1,000 पाउंड यानी कि करीब 1.27 लाख रुपये से ज्यादा थी. लुइसा ने बाद में कहा कि, परिवार ने कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें इसके अंदर पैसे मिलेंगे. उन्होंने इसे एक मेमोरेबल एक्सपीरियंस बताया, खासकर अपने बच्चों के लिए जिनके लिए ये किसी 'जादुई' कहानी से कम नहीं था, जिसे वे जिंदगी भर नहीं भूलेंगे.

मुसीबत के वक्त 'फरिश्ता' बनकर आई छिपी हुई रकम (The Surprise Cash Came At Right Time)

लुईसा बताती हैं कि, जब ये पैसा मिला, तब उनकी नौकरी छूट चुकी थी और घर चलाना मुश्किल हो रहा था. इस अचानक मिले खजाने से उन्होंने अपने बिल चुकाए और बच्चों को कुछ खुशियां भी दीं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें सलाह दी कि पुराने ब्रिटिश नोटों को बैंक से बदला जा सकता है. कुछ लोगों का कहना था कि कलेक्टर्स के लिए 1970 के नोट काफी कीमती होते हैं, जिससे इन्हें असल कीमत से भी ज्यादा में बेचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें:-दिमाग जैसी दिखने लगी थी सिर की त्वचा, 11 महीने तक चला 23 साल के युवक का इलाज और फिर...

ये भी पढ़ें:-अपनी जगह से खिसक गई 2 फीट जमीन, वेनेजुएला में आए जुड़वां भूकंप पर NISAR सैटेलाइट का बड़ा खुलासा

ये भी पढ़ें:-जेल जाने के डर से जिंदा शख्स ने किया अपने अंतिम संस्कार का नाटक, पुलिस भी रह गई हैरान

ये भी पढ़ें:-जापानी स्टूडेंट्स का ये गजब का स्टडी हैक हुआ वायरल..लालशीट के जरिए मिनटों में क्रैक कर लेते हैं मुश्किल एग्जाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Money Buried Inside Home, Queen Elizabeth II, Hidden Treasure, Buried Treasure, Money
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com