विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2015

ट्रैवलिंग, करियर और पैसा महिलाओं के सपनों की सूची में टॉप पर : सर्वे

ट्रैवलिंग, करियर और पैसा महिलाओं के सपनों की सूची में टॉप पर : सर्वे
प्रतीकात्मक तस्वीर
महिलाओं से जुड़े एक नए सर्वे में कई नई चीजें सामने आई हैं। आधुनिक दौर में महिलाएं अपने जीवन में जिन सपनों को पूरा करने की चाहत रखती हैं, उस सूची में सबसे ऊपर यात्रा, करियर और धन का स्थान है जबकि वे रिश्तों को सबसे नीचे रखती हैं।

एक नए सर्वेक्षण के बाद तैयार की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि पुरुष संबंधों को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य मानते हैं और इसके बाद यात्रा और धन का स्थान आता है। वे करियर को सबसे बाद में रखते हैं।

जिंजर होटल की ‘बकेट लिस्ट स्टडी 2015’ के परिणाम के अनुसार, पुरुषों ने भरोसेमंद करियर और संतोषजनक जीवनशैली समेत परंपरागत मार्ग को चुना जबकि महिलाओं ने गैर परंपरागत लक्ष्य और प्राथमिकताओं का चुनाव किया।

इस ऑनलाइन सर्वेक्षण में भारत के विभिन्न इलाकों ने 1146 लोगों ने भाग लिया। सपनों की इस सूची में 35 प्रतिशत महिलाओं ने यात्रा को पहला स्थान दिया। इसके बाद उन्होंने करियर, धन और संबंधों को चुना पुरुषों ने संबंधों (32 प्रतिशत वोट) को पहला स्थान दिया और इसके बाद उन्होंने यात्रा, धन और करियर को चुना।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सर्वे, Survey, करियर, ट्रैवल, Career, Travel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com