विज्ञापन

होटल से निकलते वक्त किन चीजों को ला सकते हैं अपने साथ और क्या हैं नियम? जान लें वरना पड़ सकता है पछताना

​Hotel Checkout Rules: क्या आप भी वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं. अगर हां तो जान लें होटल से चेकआउट करते समय क्या बैग में भर कर ला सकते हैं सामान और किन चीजों को भूलकर भी न लगाएं हाथ.

होटल से निकलते वक्त किन चीजों को ला सकते हैं अपने साथ और क्या हैं नियम? जान लें वरना पड़ सकता है पछताना
Travel Tips: होटल के नियम.(AI Generated Image)

Hotel Checkout Rules: वीकेंड पर हम में से ज्यादातर लोग घूमना-फिरना पसंद करते हैं. जब हम किसी अच्छी जगह पर छुट्टियां बिताने जाते हैं, तो वहां के लग्जरी होटलों का ठाठ-बाट देखकर मन खुश हो जाता है. होटल के कमरों में रखी छोटी-छोटी चीजें जैसे नन्ही सी शैम्पू की बोतलें या सुंदर साबुन हमें अपनी ओर खींचते हैं. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि होटल छोड़ते समय हम वहां से क्या-क्या अपने साथ घर ला सकते हैं और किन चीजों को हाथ लगाना भी महंगा पड़ सकता है. क्योंकि हाल ही में बाली के उबुद से ऐसी खबर आई जिससे भारत के पर्यटकों को अनजाने में सामान ले जाने पर शर्मिंदगी झेलनी पड़ी. तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं होटल से निकलते वक्त अपने साथ क्या ला सकते और क्या नहीं. 

ये सामान आप बेझिझक साथ ला सकते हैं- 

होटल के कमरे में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें 'कॉम्प्लीमेंट्री' कहा जाता है. यानी इनका पैसा आपके रूम रेंट में पहले से शामिल होता है और होटल उम्मीद करता है कि आप इन्हें इस्तेमाल करेंगे या साथ ले जाएंगे.

  • मिनी टॉयलेटरीज- बाथरूम में रखी छोटी वाली शैम्पू, कंडीशनर, और बॉडी लोशन की बोतलें. ये एक बार खुलने के बाद होटल के किसी काम की नहीं रहतीं, इसलिए आप इन्हें ले सकते हैं.
  • साबुन और शावर कैप- सीलबंद छोटे साबुन और शावर कैप भी आप अपने बैग में रख सकते हैं.
  • डेंटल और शेविंग किट- होटल जो छोटा टूथब्रश, पेस्ट और डिस्पोजेबल रेजर देता है, वो पूरी तरह आपके लिए ही होता है.
  • डिस्पोजेबल स्लीपर्स- कमरे में मिलने वाली सफेद रंग की कपड़े वाली चप्पलें (अगर वे डिस्पोजेबल हैं) तो आप उन्हें ले जा सकते हैं. होटल इन्हें दोबारा किसी और को नहीं पहनाता.
  • चाय-कॉफी के सैशे- रूम में रखे मिल्क पाउडर, शुगर, कॉफी और टी-बैग्स भी आपके लिए ही होते हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

क्या चीजें भूलकर भी न छुएं, वरना लग सकता है जुर्माना- 

कुछ चीजें होटल की संपत्ति (Property) होती हैं. इन्हें बैग में डालना चोरी की श्रेणी में आ सकता है और चेकआउट के समय पकड़े जाने पर आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है.

  • तौलिये और बाथरोब- होटल के तौलिये बहुत सॉफ्ट और आरामदायक होते हैं, लेकिन ये घर ले जाने के लिए नहीं होते. होटल इन्हें धोकर दोबारा इस्तेमाल करता है.
  • बेडशीट और तकिए- बिस्तर की चादरें, कुशन या तकिए ले जाना बिल्कुल मना है.
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान- रूम में रखा हेयर ड्रायर, इलेक्ट्रिक केतली (Kettle), या घड़ी होटल की इन्वेंट्री का हिस्सा होती है.
  • बर्तन और मग- कॉफी मग, कांच के गिलास या चम्मच होटल की संपत्ति हैं.
  • हैंगर और डेकोरेशन का सामान- अलमारी में रखे हैंगर या कमरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए रखी गई पेंटिंग्स और सजावटी चीजें ले जाना आपको मुसीबत में डाल सकता है.

जरूरी टिप-

अगर आपको होटल का कोई मग या बाथरोब बहुत ज्यादा पसंद आ गया है, तो उसे चुपके से ले जाने के बजाय रिसेप्शन पर पूछ लें. कई होटलों में इनका 'गिफ्ट शॉप' सेक्शन होता है जहां से आप नया पीस खरीद सकते हैं. इससे आपकी इमेज भी बनी रहेगी और आपकी ट्रिप की यादें भी खराब नहीं होंगी.

ये भी पढ़ें- लाल चीटियों को बिना मारे कैसे भगाएं? इस घरेलू तरीके से उल्टे पांव भाग जाएंगी Red Ants

फेफड़ों का कैंसर कितने तरह का होता है? लंग कैंसर के प्रकार 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Travel Tips, Free Hotel Toiletries, Hotel Checkout Rules, Hotel Room Secrets And Tips, Travel Etiquette, Can I Take Hotel Things, Packing Tips For Travelers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com