विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2017

मुकुट पहनकर बाइक चला रहे 'रावण' पर यातायात पुलिस ने ठोका जुर्माना..

दिल्ली में इंडिया गेट के आसपास मुकुट पहनकर बाइक चलाने वाले अभिनेता मुकेश ऋषि पर हुई कार्रवाई

मुकुट पहनकर बाइक चला रहे 'रावण' पर यातायात पुलिस ने ठोका जुर्माना..
अभिनेता मुकेश ऋषि का मुकुट पहनकर बाइक चलाने पर ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा.
  • रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे हैं अभिनेता मुकेश ऋषि
  • मुकुट पहनकर बाइक चलाने का वीडियो सामने आने पर नोटिस भेजा
  • दिल्ली यातायात पुलिस मुख्यालय में पहुंचकर जुर्माना भरा
नई दिल्ली: दिल्ली में 'रावण' को हेलमेट की जगह मुकुट पहनकर बाइक चलाना महंगा पड़ गया. दिल्ली की यातायात पुलिस ने रावण का 'चालान' कर दिया. उन्होंने जुर्माना भरकर पुलिस से पिंड छुड़ाया.     

बताया जाता है कि रावण का किरदार निभा रहे अभिनेता मुकेश ऋषि शुक्रवार को उस समय यातायात पुलिस के निशाने पर आ गए जब उनका मुकुट पहनकर बाइक चलाने का वीडियो सामने आया. पुलिस ने हेलमेट की बजाय मुकुट पहनकर बाइक चलाने पर मुकेश ऋषि का चालान काट दिया.

VIDEO : दिल्ली में बदहाल यातायात

मुकेश ऋषि लाल किला मैदान में आयोजित हो रही एक रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे हैं. इंडिया गेट के आसपास रावण की वेशभूषा में मोटरसाइकिल चलाते हुए उनका एक वीडियो गुरुवार को वायरल हो गया था. इसके बाद पुलिस ने उनको नोटिस भेजा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह शुक्रवार को दिल्ली यातायात पुलिस मुख्यालय पहुंचे और जुर्माना भरा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mukesh Rishi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com