सलमान खान अपनी फिल्मों के अलावा अपने व्यवहार को लेकर भी कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं. बॉलीवुड के कई सितारे भाईजान के व्यवहार को लेकर अपनी राय दे चुके हैं. कई सलमान खान को दिलदार इंसान बताया है तो कोई मददगार इंसान कहता है. लेकिन असल जिंदगी में भाईजान कितने गुस्सैल है, इसको लेकर एक्टर मुकेश ऋषि ने अपनी राय दी है. मुकेश ऋषि, जो 'घायल', 'गर्दिश' और 'सरफरोश' जैसी फिल्मों में अपने शानदार किरदारों के लिए जाने जाते हैं, ने हाल ही में बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ अपने अनुभव शेयर किए. सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में उन्होंने सलमान खान के साथ अपनी यादों को ताजा किया और सलमान के व्यक्तित्व को लेकर फैली गलतफहमियों को दूर किया.
मुकेश ने बताया, “मैंने सलमान के साथ दो-तीन फिल्में की हैं. वह बहुत ही दोस्ताना मिजाज के हैं और हमेशा शाम को माहौल को मजेदार बनाने में आगे रहते थे." बैंगलोर में 'बंधन' फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, “शूटिंग खत्म होने के बाद हम बाहर जाने की प्लानिंग करते थे, जैसे किसी रेस्तरां या पब में. हमारा ऐसा दोस्ताना रिश्ता था. कई बार हम साथ में जिम भी करते थे."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सलमान के बारे में यह धारणा कि वह सेट पर मूडी और गुस्सैल इंसान हैं. इस बात को मुकेश ने साफ तौर पर खारिज किया. उन्होंने कहा, “मुझे कभी उनके मूड में बदलाव नजर नहीं आया. हमारे बीच कभी कोई अटपटा पल नहीं आया. समय के साथ जिंदगी बदलती है, लोग मिलना-जुलना कम कर देते हैं, पार्टियों में जाना बंद हो जाता है, लेकिन मैंने सलमान का वह रवैया कभी नहीं देखा. लोग अक्सर उन्हें गलत समझ लेते हैं." जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने सलमान के साथ पार्टी की, तो मुकेश ने हंसते हुए कहा, “हां, हमने साथ में ड्रिंक भी की."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं