विज्ञापन
This Article is From May 16, 2020

16 मई : अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी

इतिहास में 16 मई का दिन एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि के साथ दर्ज है. दरअसल 2013 में 16 मई के दिन अमेरिकी वैज्ञानिकों को इंसानी भ्रूण के क्लोन से पहली बार स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली थी.

16 मई : अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी
16 मई 1996 : अटल बिहारी वाजपेयी 10वें प्रधानमंत्री बने
नई दिल्ली:

इतिहास में 16 मई का दिन एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि के साथ दर्ज है. दरअसल 2013 में 16 मई के दिन अमेरिकी वैज्ञानिकों को इंसानी भ्रूण के क्लोन से पहली बार स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली थी. मेडिकल की दुनिया में इसे एक बहुत बड़ी सफलता माना गया क्योंकि इसके माध्यम से बहुत सी लाइलाज बीमारियों जैसे पार्किंसन, मल्टीपल स्क्लेरोसिस, रीढ़ में चोट और आंखों की रोशनी के इलाज की दिशा में लाभ होने की उम्मीद जगी.

देश और दुनिया के इतिहास में 16 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1911 : कलकत्ता :अब कोलकाता: में बने तल्लाह वाटर टैंक का निर्माण पूरा। इसे उस समय दुनिया का सबसे बड़ा ओवरहैड वाटर टैंक कहा गया था.

1920 : फ्रांसीसी स्वतंत्रता सेनानी, सेनापति जॉन ऑफ आर्क को संत की उपाधि दी गयी.

1943 : वॉरसॉ में यहूदी बस्तियों में चल रही लड़ाई ख़त्म हो गई। पुलिस और कमांडो दल ने 19 अप्रैल को इन बस्तियों में प्रवेश किया था.

1960 : भारत और ब्रिटेन के बीच अन्तरराष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरूआत.

1974 : इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने सात फ़लस्तीनी शरणार्थी शिविरों और दक्षिणी लेबनान के गांवों पर बम दागे। इन हमलों में 27 लोग मारे गए और 138 अन्य घायल हुए.

1975 : सिक्किम को 22वें राज्य के रूप में भारतीय संघ में शामिल किया गया.

1996 : अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के दसवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की.

2004 : टेनिस खिलाड़ी रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स ख़िताब जीता.

2006 : हॉलीवुड की चर्चित अदाकारा नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया.

2006 : न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर चढने वाले पहले व्यक्ति बने.

2007 : निकोलस सरकोजी का फ्रांस के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल की शुरूआत.

2008 : उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27% ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को ख़ारिज किया.

2013 : अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली.

2014 : भारतीय उद्योगपति रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
First Indian Woman To Win Olympic Medal, When Is Family Day In India 2020, 16 May 2020, First Indian Women To Win Olympic Medal, May 16
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com