विज्ञापन

अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए 96 सेकेंड के किसिंग सीन

लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज से पहले चर्चा में है. CBFC ने फिल्म के कुछ बोल्ड सीन्स पर कैंची चलाई है.

अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए 96 सेकेंड के किसिंग सीन
चांद मेरा दिल पर चली सेंसर की कैंची
Social Media
नई दिल्ली:

लक्ष्य और अनन्या पांडे की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल' इन दिनों रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. फिल्म अभी थिएटर तक पहुंची भी नहीं है, लेकिन उससे पहले ही इसने ऐसा माहौल बना दिया है कि लोग मूवी से ज्यादा उसके कट्स की चर्चा कर रहे हैं. ट्रेलर में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखकर फैंस पहले ही एक्साइटेड थे, लेकिन अब सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई किसिंग सीन्स पर कैंची चला दी है. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि लगता है फिल्म में रोमांस थोड़ा ज्यादा ही हो गया था. अब यही सेंसर कट्स फिल्म को और ज्यादा चर्चा में ले आए हैं.

सेंसर बोर्ड बोला, इतना रोमांस नहीं चलेगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBFC ने फिल्म के कुछ इंटीमेट सीन्स पर आपत्ति जताई थी. मेकर्स को करीब 10 सेकेंड का एक किसिंग सीन हटाने के लिए कहा गया. इसके अलावा 1 मिनट 26 सेकेंड के लंबे लिप-लॉक विजुअल्स भी फिल्म से निकाल दिए गए. यानी कुल मिलाकर 96 सेकेंड का रोमांटिक हिस्सा फिल्म से गायब कर दिया गया. दिलचस्प बात ये है कि अब लोग फिल्म की कहानी से ज्यादा यही जानना चाह रहे हैं कि आखिर उन सीन्स में ऐसा क्या था.

कट्स के बाद मिली हरी झंडी

इतने बदलावों के बाद आखिरकार फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया. जानकारी के मुताबिक, फिल्म का रनटाइम करीब 2 घंटे 15 मिनट 36 सेकेंड है. मेकर्स को उम्मीद है कि यंग ऑडियंस इस फिल्म को खूब पसंद करेगी, क्योंकि ट्रेलर में दिखाई गई केमिस्ट्री पहले ही लोगों का ध्यान खींच चुकी है.

पहली बार साथ दिखेगी नई रोमांटिक जोड़ी

फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी अनन्या पांडे और लक्ष्य की नई जोड़ी को माना जा रहा है. दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे. ट्रेलर में दोनों की नोकझोंक, रोमांस और इमोशनल मोमेंट्स ने यंग फैंस को काफी इंप्रेस किया है. कई लोग तो अभी से इसे इस साल की फ्रेश रोमांटिक फिल्मों में गिनने लगे हैं.

अब बॉक्स ऑफिस पर होगी असली परीक्षा

‘चांद मेरा दिल' का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस का सपोर्ट मिला है. ये रोमांटिक ड्रामा 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब देखने वाली बात ये होगी कि सेंसर कट्स से मिली चर्चा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फायदा पहुंचाती है या नहीं.

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chand Mera Dil, Chand Mera Dil Kissing Scenes Removed, Lakshya, Ananya Panday, CBFC, U/A 16, Kissing Scenes, Censor Cuts, Dharma Productions, Vivek Soni, Bollywood, Romantic Drama, May 22 Release, Karan Johar, CMD Advance Booking, Liplock Scenes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com