विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2021

मैकडॉनल्‍ड्स में कॉफी आने में हुई देरी तो महिला को आया गुस्‍सा, ऐसे लिया बदला

गुस्सा इंसान की एक पहचान है. जैसे ही सब्र का बांध टूटता है, इंसान गुस्से में लाल हो जाता है. इस कारण वो ऐसी हरकत कर देता है, जिससे लोग परेशान हो जाते हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं. आज भी एक वीडियो वायरल हुआ है.

गुस्सा (Angry)  इंसान (Human) की एक पहचान है. जैसे ही सब्र का बांध टूटता है, इंसान गुस्से में लाल हो जाता है. इस कारण वो ऐसी हरकत कर देता है, जिससे लोग परेशान हो जाते हैं. आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर इस तरह के वीडियोज़ वायरल (Viral Videos) होते रहते हैं. आज भी एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला एक दुकान पर हंगामा कर रही है. मामला बस इतना था कि महिला को समय पर कॉफी नहीं मिली, जिससे वो अपना आपा खो चुकी और दुकान में ही बखेड़ा खड़ा कर दिया. इस वीडियो पर कई प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं.

वीडियो देखें

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला मैकडॉनल्‍ड्स (Macdonals) में अपनी कॉफी का इंतज़ार कर रही थी, मगर कॉफी आने में देर हो गई. इससे महिला (Woman Angry) की भावनाएं आहत हो गई. गुस्से में वो इतनी लाल हो गई कि पूरे दुकान में कचरा फैलाकर गंदा कर दिया. इससे वहां के कर्मचारियों को काफी परेशानी हुई.

इस वीडियो को वायरल हॉग ने शेयर किया है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की कई प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. इस वीडियो को देखकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं कि महिला काफी गुस्सैल है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Macdonald, Coffee, Trending News In Hindi, Viral News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com