विज्ञापन

न महंगे सेट, न ही तगड़ा वीएफएक्स, गन्ने के खेतों में शूट हुई इस हरियाणवी रामायण के क्या कहने, Gen Z करेगा झट से कनेक्ट

Viral Video: हरियाणवी रामायण का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें खेतों के बीचोबीच रावण की लंका बनाई गई है. फिर जिस तरह रावण की अकड़ और हनुमान का अंदाज नजर आता है वलो तो कमाल है. फिर Gen Z के लिए भरपूर मीम मसाला भी.

न महंगे सेट, न ही तगड़ा वीएफएक्स, गन्ने के खेतों में शूट हुई इस हरियाणवी रामायण के क्या कहने, Gen Z करेगा झट से कनेक्ट
Viral Video: हरियाणवी रामायण के क्या कहने, रावण की अकड़, सीता और हनुमान का स्टाइल जीत लेगा दिल
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड इस समय एक महाकाव्य रामायण की तैयारी में है. 4000 करोड़ का बजट, विशाल सेट, भारी भरकम वीएफएक्स और बड़े सितारे. चर्चाएं इस बात की है कि फिल्म कितनी भव्य होगी, टेक्नोलॉजी कितनी चमकदार दिखेगी. वहीं हाल ही में अंजलि अरोड़ा की रामायण भी आई जो मीम मटीरियल ही बनकर रह गई. इन सब चर्चाओं के बीच एक वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें ना कोई भव्य सेट है, न ग्रीन स्क्रीन और न ही कंप्यूटर से तैयार की गई लंका. सिर्फ हरियाणा के खेत, पेड़, कच्ची राह और ठेठ हरियाणवी संवाद.

खेतों को बना दिया लंका, रावण की अकड़ बेमिसाल

वीडियो में राम, सीता, रावण और हनुमान जैसे किरदार लोकनाट्य वाले कास्ट्यूम में हैं. कॉस्ट्यूम से लेकर मुकुट तक सब कुछ हैं लेकिन कुछ भी महंगा नहीं है और जेन जी से कनेक्ट वाला है. जिस सेट पर लंका का ये सीन फिल्माया गया है उसमें गन्ने का खेत और पेड़ हैं, दूर तक खुला मैदान है. डायलॉग भी संस्कृतनिष्ठ नहीं, बल्कि हरियाणवी में हैं. मजेदार कॉमेडी है, देसी अंदाज है और सबसे बड़ी बात, किरदारों में बनावट कम, जीवंतता ज्यादा है. 

यह भी पढ़ें: दूरदर्शन की महाभारत की शूटिंग के आखिरी दिन का वीडियो आया सामने, रोते हुए अर्जुन को चुप करवा रही थीं द्रौपदी, शकुनि से गले मिल रहे थे भीष्म पितामह

हनुमान झांकते हुए नजर आते हैं, रावण अकड़ दिखाता है, सीता का भाव सहज है. इसे देखकर ऐसा ही लगता है कि जैसे किसी रामलीला का मंचन खेतों के बीचोबीच हो रहा हो. कुल मिलाकर ये ऐसा वीडियो है जो झट से कनेक्ट करता है और किसी तामझाम के बिना ही चेहरे पर मुस्कराहट ला देता है.

Gen Z कनेक्ट और मीम मसाला

Gen Z के लिए यह क्लिप इसलिए और भी मजेदार हो जाता क्योंकि दिखावे के इस दौर में देसीपन की खासी डिमांड है. फिल्टर और एआई से ज्यादा असली मिट्टी, असली लहजा और असली मजाक को तवज्जो दी जाती है. वैसे भी आजकल तो मीम का दौर है. 

बता दें कि रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की 4000 करोड़ की रामायण दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है, फिल्म 5-6 नवंबर 2026 को रिलीज हो सकती है. इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म को दुनियाभर में बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा. फिर फिल्म की चर्चा इसके वीएफएक्स और भव्यता को लेकर ज्यादा हो रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Ramayana, Bollywood, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com