इंटरनेट पर अक्सर ऐसे वीडियोज सामने आते रहते हैं जो ये साबित कर देते हैं कि जानवर भी एक दूसरे की परेशानियों को समझते हैं और एक दूसरे का साथ निभाते हैं. इंसानों की तरह ही वो भी रिश्तों को समझते हैं और निभाना भी जानते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो फिर से इस बात को साबित कर रहा है. वीडियो में एक चतुर कौआ, एक बिल्ली की मदद करता दिखता है. वीडियो को सोशल मीडिया पर कई मिलियन बार देखा जा चुका है.
कौए की दरियादिली
सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) पर शेयर हुए इस वीडियो में एक बिल्ली को अपने साथियों के पास जाने की कवायद में परेशान देखा जा सकता है. वह लोहे के तार वाले बाउंड्री वॉल को पार कर दूसरी बिल्ली के पास जाना चाहती है, लेकिन तार में उसका शरीर अटक जाता है. बिल्ली को तार से जूझते हुए देख एक कौआ उसकी मदद को आता है और बड़ी ही चतुराई से उस बिल्ली को पीछे से अपनी चोंच से धक्का मारता है. फिर क्या कौए की मदद से बिल्ली बाउंड्री पार कर नीचे छलांग लगा लेती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
this crow saw this cat struggling so it decided to help pic.twitter.com/rrEYAnvVQD
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) November 29, 2023
‘कौआ सबसे चतुर पक्षी'
इस वीडियो को 6 मिलियन बार देखा जा चुका है और लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, कौआ सबसे चालाक पक्षी है. दूसरे ने लिखा, आम तौर पर पक्षी, बिल्लियों को चिढ़ाना पसंद करते हैं. तीसरे ने लिखा, कौवे की दयालुता. अगर वे किसी को कगार पर देखते, तो वे उसी तरह मदद करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं