उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Industrialist Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर मजेदार पोस्ट शेयर करते रहते हैं. आनंद महिंद्रा के ज्यादातर पोस्ट की एक खासियत यह है कि उनके सभी पोस्ट ज्यादातर जुगाड़ पर होते हैं. आनंद महिंद्रा के पोस्ट में हमें अक्सर भारतीयों के अंदर भरे टैलेंट के बारे में पता चलता है. लेकिन बार आनंद महिंद्रा ने जो पोस्ट शेयर किया है, वह काफी मजेदार और कहीं न कहीं मुंबई में बढ़ रहे कोरोना मामलों की वजह भी. इस जुगाड़ ने आनंद महिंद्रा को थोड़ा परेशान भी कर दिया है.
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जो फोटो शेयर की है, उसमें एक लड़का ट्रेन में सोते हुए नजर आ रहा है. कोरोना वायरस से बचने के लिए उसने मास्क लगा रखा है, लेकिन वह मास्क उसके मुंह की जगह उसकी आंखों पर लगा हुआ है. आनंद महिंद्रा ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, जब आप मुंबई में कोविड के मामलों में हाल ही में वृद्धि के पीछे कारणों की तलाश शुरू करते हैं...(यह जुगाड़ है जो किसी तारीफ के लायक नहीं है.)
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
When you start looking for reasons behind the recent rise in Covid cases in Mumbai...(This is one jugaad that doesn't deserve any applause.) pic.twitter.com/3FbyNR7ClM
— anand mahindra (@anandmahindra) February 26, 2021
देश के सबसे खराब शहरों में से एक, मुंबई ने हाल ही में दैनिक कोरोनावायरस के आंकड़ों में वृद्धि देखी है. महाराष्ट्र में रोजाना 5,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चेतावनी दी है कि अगर नवीनतम उतार-चढ़ाव को कम नहीं किया गया तो नए सिरे से लॉकडाउन लागू किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं