सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ बच्चे नाले के किनारे खेल रहे होते हैं. तभी खेल-खेल में एक छोटी बच्ची का पैर फिसल जाता है और वह सीधे पानी से भरे नाले में गिर जाती है. कुछ पल की देरी बड़ा हादसा बन सकती थी, लेकिन एक दूसरे बच्चे ने बहादुरी दिखाते हुए बिना समय गंवाए बच्ची की जान बचा ली. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.
पलभर में बदल गया खेल का माहौल
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चे नाले के पास खेल रहे हैं. इसी दौरान एक मासूम बच्ची अचानक संतुलन खो बैठती है और नाले में जा गिरती है. बच्ची को पानी में गिरता देख वहां मौजूद बच्चों में अफरा-तफरी मच गई.
खेलते-खेलते एक मासूम बच्ची फिसलकर नाले में गिर गई। कुछ पल की लापरवाही बड़ी दुर्घटना बन सकती थी, लेकिन एक बहादुर किशोर ने बिना देर किए पानी में छलांग लगाकर उसकी जान बचा ली। pic.twitter.com/TuZgceamje
— Zara (@zaramillions) June 29, 2026
किशोर ने दिखाई गजब की बहादुरी
बिना एक पल गंवाए एक किशोर तुरंत नाले में छलांग लगा दी. उसने बच्चो की पकड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. उसकी सूझबूझ और हिम्मत की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया. इस पूरी घटना की वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
लोग कर रहे बहादुर किशोर की तारीफ
इस वीडियो को एक्स पर @zaramillions नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो पर लोग बहादुर किशोर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "Children should be stopped from going to such places, all those responsible for this are their parents." दूसरे ने कहा, "इस बहादुर बच्चे ने सही समय पर मासूम की जान बचाकर मिसाल पेश की." वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "जिस उम्र में बच्चे खेलते हैं उस उम्र में इस किशोर ने साहस का ऐसा काम किया, जो हमेशा याद रखा जाएगा."
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: Viral Video: 'उठ जाओ बेटा...' हथनी ने जिस अंदाज में बच्चे को जगाया, वीडियो देख लोगों को याद आ गई अपनी मां
यह भी पढ़ें: बेटी की पढ़ाई के लिए मां ने गिरवी रखे गहने, आज सफलता बनी मिसाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह भी पढ़ें: VIDEO: धरती बनी दहकती भट्टी! यूरोप से अमेरिका तक गर्मी का ऐसा तांडव...पिघल रही सड़कें और डस्टबिन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं