विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2022

सांड को लाठी से मारकर ताऊ हीरो बन रहे थे, तभी सांड ने ताऊ सींग से मारकर हीरोपंती निकाल दी

सड़क पर चलते हुए अक्सर लोग बेजुबानों को मारते-पीटते रहते हैं. बेचारे बेजुबान अपना बदला भी नहीं ले सकते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे ही वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं. आज भी एक वीडियो वायरल हुआ है.

सांड को लाठी से मारकर ताऊ हीरो बन रहे थे, तभी सांड ने ताऊ सींग से मारकर हीरोपंती निकाल दी

सड़क पर चलते हुए अक्सर लोग बेजुबानों को मारते-पीटते रहते हैं. बेचारे बेजुबान अपना बदला भी नहीं ले सकते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे ही वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं. आज भी एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग ताऊ अपने डंडे से एक सांड को मारने लगे. मगर इस बार बेजुबान शांत नहीं हुआ, उसने ताऊ को हेलिकॉप्टर स्टाइल (Helicopter Style) में धक्का दे दिया. बेचारे ताऊ गिर गए. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा- जैसे को तैसा. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा- ताऊ की सारी गर्मी उतार दी सांड ने.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांड शांत तरीके से सड़क पर खड़ा है. तभी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ताऊ आते हैं और सांड की डंडे से पीटाई तक देते हैं. फिर क्या, बेचारा शांत खड़े सांड को ये बात रास नहीं आई और बदले में सांड ने ताऊ को अपनी सींग से धक्का दे दिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो को वन अधिकारी Susanta Nanda ने शेयर किया है. इस वीडियो को 30 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर सैंकड़ों कमेंट्स आ चुके हैं.

लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Animal Funny Video, Viral Video, Trending Video, Ajab Gajab Video, Zara Hatke Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com