विज्ञापन
This Article is From May 18, 2023

मधुमक्खियों के झुंड ने मचाया आतंक, पुलिसवाले को घेरकर खूब काटा, भागते हुए गिरा तो आंख की सॉकेट में हो गया फ्रैक्चर

लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (एलएपीडी) का वर्दीधारी स्वयंसेवक अपनी कार के अंदर जाने के लिए छटपटा रहा था जब मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया.

Also Read in
मधुमक्खियों के झुंड ने मचाया आतंक, पुलिसवाले को घेरकर खूब काटा, भागते हुए गिरा तो आंख की सॉकेट में हो गया फ्रैक्चर
मधुमक्खियों के झुंड ने मचाया आतंक, पुलिसवाले को घेरकर खूब काटा

लॉस एंजिल्स (Los Angeles) के एक हिस्से में मधुमक्खियों के झुंड (swarm of bees) द्वारा काटे जाने के बाद एक शख्स और एक स्वयंसेवी पुलिस अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मधुमक्खी का यह हमला सोमवार को एनकिनो में हुआ जब अधिकारी पंखों वाले कीड़ों के "सैकड़ों" झुंड की शिकायत मिलने के बाद वहां पहुंचे. न्यू यॉर्क पोस्ट के अनुसार, मधुमक्खियां पड़ोस के एक घर में एक बड़े छत्ते से आई थीं, जहां नवीकरण का काम चल रहा था. एक मधुमक्खी विशेषज्ञ ने आउटलेट से बात की, उन्होंने कहा कि वहां काम कर रहे लोग छत्ते के बहुत करीब पहुंच गए होंगे, तभी सैकड़ों मधुमक्खियां चिढ़ गईं और छत्ते से निकलकर काटना शुरु कर दिया. 

इलाके के एक वीडियो में देखा जा सकता है कि लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (एलएपीडी) का वर्दीधारी स्वयंसेवक अपनी कार के अंदर जाने के लिए छटपटा रहा था जब मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया.

शख्स अपने चेहरे के चारों ओर भिनभिनाते हुए कीड़ों पर झपटता हुआ दिखाई दे रहा है, और उनसे दूर जाने की सख्त कोशिश कर रहा है.

बार-बार डंक मारने के बाद वह अपना संतुलन खो बैठा और जमीन पर गिर पड़ा. फॉक्स 11 लॉस एंजिल्स ने बताया, कि गिरने से आंख की सॉकेट में फ्रैक्चर हो गया, जिससे शख्स को अत्यधिक दर्द से गुजरना पड़ा. 

वीडियो में वह अपने पैर हिलाते और उठने के लिए संघर्ष करते हुए भी नजर आ रहे हैं. स्वयंसेवक अधिकारी का नाम जारी नहीं किया गया है.

एलएपीडी ने ट्वीट किया, "वेस्ट वैली डिवीजन को सौंपे गए हमारे एलएपीडी स्वयंसेवकों में से एक को सर्विस कॉल पर अपनी सेवा देते हुए दर्जनों मधुमक्खी के आंतक का शिकार होना पड़ा." "सौभाग्य से वह एक स्थानीय अस्पताल में स्थिर स्थिति में है."

देखें Video:

पुलिस विभाग ने कहा, "उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं. हम उनकी रक्षा और सेवा करने के लिए स्वेच्छा से धन्यवाद देते हैं. हमारे सभी एलएपीडी स्वयंसेवक अमूल्य हैं."

अमेरिकी राजदूत का मुंबई दौरा: मराठी खाने के हुए मुरीद, शाहरुख खान से की मुलाकात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swarm Of Bees, Viral Video, Eye Socket, Bees Attack On Policeman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com