विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2018

VIDEO: सिंगर बने सुरेश रैना, खिलाड़ियों के बीच ऐसे गाया किशोर कुमार का गाना

सुरेश रैना ने कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. गाना गाने के शौकीन सुरेश रैना ने टीम इंडिया को किशोर कुमार का गाना सुनाया.

VIDEO: सिंगर बने सुरेश रैना, खिलाड़ियों के बीच ऐसे गाया किशोर कुमार का गाना
सुरेश रैना ने गाया किशोर कुमार का गाना.
  • सुरेश रैना ने गाया किशोर कुमार का गाना.
  • दो गिरारिस्ट और कॉन्गा ड्रमर दे रही थे म्यूजिक.
  • परफॉर्मेंस को टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने काफी पसंद किया.
नई दिल्ली: निदास ट्रॉफी में टीम इंडिया ने दूसरे मैच में शानदार परफॉर्म किया. अब उनका मुकाबला श्रीलंका से है. प्रेक्टिस के बीच में टीम इंडिया ने टाइम निकालकर खूब मस्ती की. मस्ती करते वक्त सुरेश रैना ने कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. गाना गाने के शौकीन सुरेश रैना ने टीम इंडिया को किशोर कुमार का गाना सुनाया. जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. सुरेश रैना ने 'ये शाम मस्तानी... मदहोश किए जाए' पर परफॉर्मेंस देते दिखे.

VIDEO: बूम-बूम शाहिद अफरीदी की जादुई गेंद देख घबरा गया बल्लेबाज, कुछ इस तरह छोड़ा विकेट

यहां क्लिक कर देखें सुरेश रैना का किशोर कुमार का गाते हुए गाना....

जब वो गाना गा रहे थे तो दो गिरारिस्ट और कॉन्गा ड्रमर साथ खड़े थे और म्यूजिक दे रहे थे. उनकी इस परफॉर्मेंस को टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने काफी पसंद किया. ये वीडियो बीसीसीआई ने ट्विटर पर पोस्ट किया है.  बता दें, सुरेश रैना बॉलीवुड फिल्म मेरठियां गैंग्सटर के लिए 'तू मिली सब मिला' गाने पर आवाज दे चुके हैं. 

ग्राउंड पर भिड़ गए दो पाकिस्तानी खिलाड़ी, VIDEO में देखें पूरा बवाल
 
बता दें, टी-20 में 50 छक्के जड़ने वाले वो तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन चुके हैं. दूसरे टी-20 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने ये कारनामा किया. 74 छक्कों के साथ युवराज सिंह पहले स्थान पर हैं तो वहीं 69 छक्कों के साथ रोहित शर्मा दूसरी पोजीशन पर हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suresh Raina, Nidahas Trophy, Nidahas Trophy 2018, Nidahas Trophy T20 Series, Suresh Raina Sing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com